फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   B Tech student was caught in a storm named Siats

शियाट्स बवाल में नामजद बीटेक छात्र पकड़ा गया

Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 04 Mar 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
B Tech student was caught in a storm named Siats
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
हाईकोर्ट में पूर्व सांसद अतीक अहमद पर शिकंजा कसे जाने के बाद शियाट्स बवाल में एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को आरोपी बीटेक छात्र नाजिर को इंस्पेक्टर ने पुराने यमुना पुल के पास पकड़ा। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद नैनी जेल भेज दिया। मामले में अभी एक और नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मान रही है कि वह पठानकोट में अपने घर भाग गया है।
विज्ञापन


नैनी में रीवा रोड स्थित शियाट्स में डेयरी डिर्पाटमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर तेजस जैकब पर नकल के विरोध पर हमले में दो छात्रों सैफ और सिराज को निष्कासित कर दिया गया था। 14 दिसंबर को अतीक अहमद उन दोनों की बहाली नहीं किए जाने पर अपने असलहाधारी समर्थकों के साथ शियाट्स में घुसे जहां जमकर गुंडागर्दी की गई थी। जनसंपर्क अधिकारी रमाकांत दुबे की शिकायत पर केस लिखकर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा मगर अतीक की गिरफ्तारी नहीं की जा रही थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के सख्त तेवर के चलते अतीक नैनी थाने में बयान दर्ज कराने पहुंचे तो उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो नामजद आरोपी छात्र नाजिर और दिव्यांश कुंडल पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहे थे। शुक्रवार को नैनी पुलिस ने बीटेक छात्र नाजिर को पकड़ लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से नैनी जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि नाजिर मूल रूप से कौशांबी में पूरामुफ्ती इलाके के महगांव का रहने वाला है। अब शियाट्स मामले में केवल एक नामजद आरोपी दिव्यांश कुंडल की गिरफ्तारी बाकी है। दिव्यांश ने शियाट्स में सैफ के घर का पता लिखाया था। वह मूल रूप से पठानकोट (पंजाब) का रहने वाला है। पहले गिरफ्तार सैफ और सिराज को जमानत मिल चुकी है जबकि पूर्व सांसद अतीक अहमद नैनी जेल में हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि दिव्यांश कुंडल की गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है। उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed