फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Atiq is not mentioned in the complaint against the lawsuit

अतीक के खिलाफ शिकायत में नहीं लिखा गया मुकदमा

Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 14 May 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Atiq is not mentioned in the complaint against the lawsuit
बिना नंबर प्लेटी की कार से आए थे बदमाश - फोटो : फाइल फोटो
सदर तहसील के बाहर से अपहरण की कोशिश और पूर्व सांसद अतीक  अहमद के इशारे पर  हत्या की कोशिश का आरोप लगाने वाले प्रापर्टी डीलर अशरफ की एफआईआर कर्नलगंज थाने की पुलिस ने दूसरे रोज भी नहीं लिखी। पुलिस तो सरासर कह रही है कि उसे तहरीर नहीं मिली जबकि पीड़ित का कहना है कि वह थाने में इंस्पेक्टर को लिखित शिकायत देकर आया था लेकिन पुलिस दबाव में उसकी सुनवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन


हरवारा धूमनगंज में रहने वाला प्रापर्टी डीलर अशरफ सिलना के ग्राम प्रधान गुलफुल का दामाद है। गुलफुल पूर्व सांसद अतीक का करीबी है और उनके साथ कई आपराधिक मुकदमों में आरोपी भी। अशरफ ने बृहस्पतिवार दोपहर सदर तहसील के भीतर से 100 नंबर पर फोन से बताया कि वह तारीख पर आया था तभी तहसील के बाहर प्रीतम नगर के कुद्दूस और राजेश सिंह समेत कई लोगों ने गाड़ी में खींचकर उसका अपहरण करने की कोशिश की। उससे कहा गया कि वह अतीक अहमद से फोन पर बात कर ले मगर उसने इनकार कर दिया तो उस पर असलहा तान दिया गया।

विज्ञापन

 

 

पुलिस के पहुंचने तक हमलावर फरार हो गए थे। अशरफ ने थाने जाकर दी तहरीर में यह भी लिखा कि कुछ दिन पहले अतीक अहमद ने उसे फोन पर धमकी दी थी कि कुद्दूस से दूर रहो। अब अतीक के ही इशारे पर उनके आदमी हत्या की नीयत से आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर दी गई तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार रात तक कार्रवाई नहीं की। इस बाबत सीओ कर्नलगंज दुर्गा प्रसाद तिवारी ने कहा कि शिकायत नहीं मिली तो क्या किया जाए जबकि अशरफ का कहना था कि वह थाने में इंस्पेक्टर से मिलकर आया था। ऐसे में साफ है कि पुलिस दबाव में केस नहीं लिखना चाह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


 पिछले तीन महीने के दौरान पूर्व सांसद अतीक अहमद के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। तीसरी शिकायत बृहस्पतिवार को कर्नलगंज थाने में की गई जिसे पुलिस ने दबा लिया। इससे पहले राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को अदालत परिसर में धमकाने के मामले में कर्नलगंज थाने में अतीक अहमद समेत कई लोगों पर केस लिखा गया था। मगर कुछ नहीं हुआ। उसी दौरान बीस मार्च की सुबह झलवा में इंडियन आॉयल गेट के पास सूरजकली और उनके बेटे नरेंद्र को गोली मारने की घटना में भी अतीक और उनके करीबी कपिलदेव त्रिपाठी पर धूमनगंज थाने में केस लिखा गया था लेकिन उस मामले में भी पुलिस ने विवेचना में अतीक अहमद को क्लीन चिट दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed