फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested three henchmen of absconding rogue Gdu

फरार बदमाश गदऊ के तीन गुर्गे गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2015 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 03 Jul 2015 02:29 AM IST
विज्ञापन
Arrested three henchmen of absconding rogue Gdu
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मुंडेरा में जूता कारोबारी बंधुओं आकाशदीप केसरवानी और आशीष केसरवानी को गोली मारकर भागे बदमाश गदऊ पासी के तीन गुर्गों को खुल्दाबाद थाने की पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। उनके  कब्जे से चोरी की बाइक और नाजायज असलहे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


खुल्दाबाद थाना प्रभारी समीर सिंह ने बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक ओमशंकर शुक्ला, मैनुद्दीन बेग तथा संजय राय के साथ घनश्याम नगर रेलवे कॉलोनी तिराहे पर बाइक सवार तीन बदमाशों को रोका तो वे गोलियां चलाते हुए भागने लगे। पुलिस ने किसी तरह घेरकर तीनों बदमाशों को पकड़ लिया। उनके पास तीन तमंचे और कई कारतूस बरामद हुए। बरामद बाइक के बारे में पता चला कि वह 27 जून को बेनीगंज इलाके से चोरी की गई थी।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में लूकरगंज इलाके का राहुल भारतीय, खुशरोबाग रेलवे कॉलोनी का राहुल यादव तथा लूकरगंज का ही आकाश उर्फ पंडा शामिल है। पुलिस की पूछताछ में इन बदमाशों ने पिछले एक महीने के दौरान सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर और फायर ब्रिगेड के निकट, चकिया में जगमल हाता, अतरसुइया में कल्याणी देवी मंदिर के पास महिलाओं से चेन छिनैती की बात कुबूली। इससे पहले 26 मई को कौशाम्बी के पूरामुफ्ती इलाके में इसी गिरोह ने पल्सर बाइक लूटी थी। उस बाइक के साथ बाद में सिविल लाइंस इलाके में एक बदमाश दबोचा गया था। पुलिस ने बताया कि इनमें राहुल भारतीय खुल्दाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ छिनैती, लूट, गुंडा एक्ट और गैंस्टर के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed