फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army two days of three students missing school

आर्मी स्कूल के तीन छात्र दो दिन से गायब 

Fri, 19 Aug 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Army two days of three students missing school
crime demo
इलाहाबाद। न्यू कैंट स्थित आर्मी स्कूल के तीन छात्र बुधवार दोपहर से लापता हैं। उनमें दो छात्र धूमनगंज इलाके के रहने वाले हैं जबकि तीसरा छात्र नैनी में एडीए कॉलोनी का है। पुलिस का मानना है कि तीनों साथ निकले हैं। उनका अपहरण नहीं हुआ बल्कि वे घर से पैसे लेकर खुद कहीं घूमने-फिरने के इरादे से गए हैं। बृहस्पतिवार रात तक उन तीनों के बारे में कुछ पता नहीं चला जिससे राखी के त्योहार पर घर में उदासी छाई रही। मोबाइल सर्विलांस के जरिए इन छात्रों की लोकेशन कानपुर में मिली है। वहां की पुलिस की मदद से तीनों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

धूमनगंज की सैनिक कॉलोनी में रहने वाले एजी कार्यालय कर्मचारी दिनेश कुमार शुक्ला के दो बेटों में बड़ा 14 वर्षीय अमन न्यू कैंट स्थित आर्मी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। उसी कॉलोनी में रहने वाला विकास दास भी अमन के साथ आठवीं कक्षा में पढ़ता है। साथ पढ़ने और एक ही कॉलोनी में रहने की वजह से दोनों में दोस्ती है। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अमन दोस्त विकास के साथ घर आया। फिर आधा घंटे बाद वह विकास के साथ यह कहकर निकल गया कि उसके घर नोट्स लेने जा रहा है। मगर वे दोनों लापता हो गए। अमन शाम तक नहीं लौटा तो पिता दिनेश ने विकास के घर जाकर पूछा। वह भी गायब था। इसी बीच पता चला आर्मी स्कूल में ही नौवीं कक्षा में पढ़ने वाला नैनी एडीए कॉलोनी का आकाश कुशवाहा भी लापता है। उसने एक रोज पहले विकास को फोन किया था। ऐसे में माना गया है कि तीनों साथ ही कहीं गए हैं। दिनेश ने बताया कि उनके पर्स से 13 सौ रुपये गायब है। पैसे अमन ही ले गया है। यूं अनुमान है कि वे तीनों घर में बताए बिना घूमने के इरादे से कहीं गए हैं। आकाश तो मोबाइल और चार्जर भी ले गया है। अमन के पिता दिनेश की तहरीर पर धूमनगंज थाने में केस लिखकर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। बेटों के इस तरह गायब होने से तीनों परिवार के लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को राखी के त्योहार पर भी वे बेटों की तलाश में भटकते और परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed