फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appe U-turn on the highway to save the dog, driver killed

हाईवे पर कुत्ते को बचाने में अप्पे पलटी, चालक की मौत

Sun, 18 Dec 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 18 Dec 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
हंडिया में भीटी चौराहे के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार अप्पे अचानक हाईवे पर आए कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक अप्पे के नीचे दब गया। अप्पे में फंसी सवारियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। अप्पे में फंसे घायलों को बाहर निकाला तो पता चला कि चालक नीचे दबा था। उसे निकालकर पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में सवारियां भी घायल हुई हैं। जिनमें से एक युवक, युवती और बुजुर्ग की हालत नाजुक है। दुर्घटना से हंडिया-वाराणसी हाईवे पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


भदोही में मिर्जापुर रोड गोपीगंज काली मंदिर निवासी गिरधारी लाल गुप्ता (55) अप्पे चालक था। वह दोपहर साढ़े तीन बजे हंडिया से दस सवारियों को लेकर गोपीगंज जा रहा था। हाईवे पर भीटी चौराहे के पास अचानक अप्पे के सामने एक कुत्ता दौड़ते हुए निकला। कुत्ते को बचाने के चक्कर तेज रफ्तार अप्पे अनियंत्रित होकर पलट गई। अप्पे के नीचे दबने से चालक गिरधारी लाल गुप्ता गंभीर रूप से घायल था। खबर पाकर हंडिया पुलिस पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों ने गिरधारी को मृत बताया।

विज्ञापन

 

अनहोनी की खबर पुलिस ने चालक के घरवालों को दी तो कोहराम मच गया। पत्नी निर्मला, बेटे परमेश्वर, रामेश्वर और ज्ञानेश्वर गांव के लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घरवालों का रोकर बुरा हाल था। घायलों में मिथुन (25) निवासी झारखंड, रेखा (18) निवासी हंडिया और कतवारूपुर निवासी बुजुर्ग बलबीर सिंह की हालत नाजुक बनी है। मिथुन अपनी बुआ के घर हंडिया आया था। फुफेरी बहन को लेकर मिथुन झारखंड जा रहा था। उसे गोपीगंज से ट्रेन पकड़नी थी। अन्य सवारियां मामूली रूप से जख्मी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed