फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appe roadways bus driver killed in collision

रोडवेज बस की टक्कर में अप्पे चालक की मौत

Mon, 18 Apr 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 18 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Appe roadways bus driver killed in collision
Accident
धूमनगंज में बमरौली ग्लास फैक्ट्री के पास रविवार रात बेकाबू रोडवेज बस ने अप्पे में टक्कर मार दिया। सामने से लगी टक्कर में अप्पे के परखच्चे उड़ गए। अप्पे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया। मृतक अप्पे चालक बमरौली धूमनगंज का रहने वाला था। 
विज्ञापन


बमरौली का फूलचंद्र (40) अप्पे चालक था। वह रविवार रात पूरामुफ्ती से खाली अप्पे लेकर खलासी अजय निवासी खीरी के  साथ लौट रहा था। अप्पे ग्लास फैक्ट्री के पास पहुंची थी कि कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अप्पे में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद अप्पे पलट गई और चालक नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो चालक खून से लथपथ अप्पे के नीचे दब था। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी सांसे थम चुकी थी। जबकि खलासी अजय खून से लथपथ तड़प रहा था। धूमनगंज पुलिस ने घायल अजय को अस्पताल भेजा और मृतक के घरवालों को खबर दी। अनहोनी की खबर से अजय के घर कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed