{"_id":"5713e43f4f1c1b4b3610fbd6","slug":"appe-roadways-bus-driver-killed-in-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस की टक्कर में अप्पे चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस की टक्कर में अप्पे चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accident
धूमनगंज में बमरौली ग्लास फैक्ट्री के पास रविवार रात बेकाबू रोडवेज बस ने अप्पे में टक्कर मार दिया। सामने से लगी टक्कर में अप्पे के परखच्चे उड़ गए। अप्पे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया। मृतक अप्पे चालक बमरौली धूमनगंज का रहने वाला था।
बमरौली का फूलचंद्र (40) अप्पे चालक था। वह रविवार रात पूरामुफ्ती से खाली अप्पे लेकर खलासी अजय निवासी खीरी के साथ लौट रहा था। अप्पे ग्लास फैक्ट्री के पास पहुंची थी कि कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने अप्पे में टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद अप्पे पलट गई और चालक नीचे दब गया। हादसे के बाद आसपास के लोग पहुंचे तो चालक खून से लथपथ अप्पे के नीचे दब था। जब तक उसे बाहर निकाला जाता उसकी सांसे थम चुकी थी। जबकि खलासी अजय खून से लथपथ तड़प रहा था। धूमनगंज पुलिस ने घायल अजय को अस्पताल भेजा और मृतक के घरवालों को खबर दी। अनहोनी की खबर से अजय के घर कोहराम मच गया। रोते बिलखते घरवाले घटनास्थल पर पहुंचे।