फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Apht cigarette student fired , hitting him with left belt

अपह्त छात्र को सिगरेट से दागा, बेल्ट से पीटकर छोड़ा

Sun, 27 Mar 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 27 Mar 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
सलोरी इलाके से शुक्रवार रात अगवा हुए प्रतियोगी छात्र के साथ बदमाशों ने हैवानियत की हद पार कर दी। बाइक से अगवा करने के बाद बदमाश छात्र को उठाकर कुछ दूर पर स्थित एक कमरे में ले गए। कमरे में छात्र के कपड़े उतरवा कर खाना बनवाया गया। छात्र के नाजुक अंगों को सिगरेट से दागा गया। इतना ही नहीं अप्राकृतिक दुष्कर्म के  लिए राजी न होने पर सौ बेल्ट से पीटकर सजा दी। छात्र पिटाई से अचेत हो गया तो अपहरणकर्ता उसे गोविंदपुर इलाके में सड़क पर फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन

दरअसल अपहरणकर्ता उसे हटाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन अपहरण के बाद से ही पुलिस ने घेरेबंदी कर दी थी। सीओ और इंस्पेक्टर कर्नलगंज आसपास के इलाके में रातभर दबिश देकर छात्र की बरामदगी में लगे थे। जिसके चलते बदमाश छात्र को छोड़कर भाग निकले। लगभग चार घंटे बाद छात्र को पुलिस ने सड़क से बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने जो कहानी बताई उसे सुनकर लोगों को रूह कांप गई। छात्र को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक है। पुलिस अज्ञात में मुकदमा लिखकर आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

विज्ञापन


बलिया का रहने वाला एक छात्र एमए, बीएड करने के बाद टीजीटी,पीजीटी की तैयारी के लिए एक कोचिंग में पढ़ने जाता था। कोचिंग में पढ़ाने वाले शिक्षक से उसके काफी अच्छे रिश्ते बन गए। छात्र के स्वभाव और पढ़ाई में ठीक होने के चलते शिक्षक उसे बहुत मानते थे। शिक्षक की छोटी बहन ईश्वर डिग्री कॉलेज की छात्रा है। शिक्षक ने छात्र से अपनी बहन के रिश्ते की बात चलाई। वहीं इस बात की जानकारी होने पर ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के एक पूर्व छात्रनेता को पता चली तो वह भड़क गया। उसने छात्र को धमकाया कि वह उस लड़की से शादी न करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी छात्र ने कोचिंग के शिक्षक को दी तो शिक्षक ने अपनी बहन को गांव भेज दिया और मोबाइल फोन छीन लिया। इस बात से पूर्व छात्रनेता प्रतियोगी छात्र से रंजिश रखने लगा। पूर्व छात्रनेता को लगता था कि उसी के चक्कर में उसकी प्रेमिका का गांव भेजी गई और मोबाइल फोन भी घरवालों ने छीन लिया। वह बौखलाया था। शुक्रवार रात वह अपने तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा। छात्र को कमरे से बुलाकर बाहर बातचीत करते हुए ले आया। इसके बाद बाइक में जबरन बैठाकर उठा ले गया था। वारदात में गौरव मिश्र उर्फ  मोनू, मयंक और एक अन्य का नाम सामने आ रहा है। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह के मुताबिक प्रेम त्रिकोण में प्रतियोगी छात्र का अपहरण हुआ था। पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसके कपड़े उतारकर सिगरेट से दागा गया और बेल्ट से पीटा गया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed