{"_id":"582e14054f1c1b7c2290095f","slug":"angry-students-smashed-two-atms-looting-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए छात्रों ने तोड़े दो एटीएम, दुकानों में लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुस्साए छात्रों ने तोड़े दो एटीएम, दुकानों में लूट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 18 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से गुस्साए लोग अब उग्र होते जा रहे हैं। घर से दूर इलाहाबाद में पढ़ाई के लिए आने वाले छात्र पैसों की किल्लत से आक्रोशित हो रहे हैं। बृहस्पतिवार को सलोरी इलाके के दोनों एटीएम में पैसे नहीं होने से बौखलाए छात्रों ने दोपहर में जाम लगाने के बाद शाम को बवाल कर दिया। छात्रों ने दोनों एटीएम में तोड़फोड़ के बाद दुकानों में लूटपाट की और ठेले पलट दिए। छात्रों और दुकानदारों के बीच मारपीट और पथराव होने लगा। खबर पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स और पीएसी पहुंची तो उत्पात कर रहे छात्रों को खदेड़ा। चार लड़कों को पकड़ा गया है।
सलोरी इलाके में 50 हजार से ज्यादा छात्र लॉज और किराए के कमरों में रहकर पढ़ाई करते हैं। उनमें ज्यादातर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। वे घर से पैसे लाकर दो-तीन महीने तक खर्च चलाते हैं। बहुत से छात्रों के परिजन बैंक खाते में पैसे डालते हैं तो वे एटीएम से निकालकर गुजारा करते हैं। मगर नोटबंदी और एटीएम में पैसे नहीं होने से छात्रों को बेहद दिक्कत हो रही है। पार्षद राजू शुक्ला के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह सलोरी में एचडीएफसी और शुक्ला मार्केट स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से छात्र पैसे लेने गए तो उनमें पैसे थे ही नहीं। गुस्साए छात्रों ने विरोध जताने के लिए दोपहर में चक्काजाम किया। तब भी बैंक अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया।
शाम को भी एटीएम में पैसे नहीं आए तो छात्र बेकाबू हो गए। छात्रों ने पहले शुतुरखाना मुहल्ले में एचडीएफसी का एटीएम तोड़ा फिर दुकानें बंद कराते और चाय-नाश्ता, अंडों, सब्जी, फल के ठेले बंद कराते शुक्ला मार्केट पहुंचे और एक्सिस बैंक के भी एटीएम पर ईंट-पत्थर चलाकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि छात्रों ने दुकानों से फल, सब्जी, अंडे समेत दूसरी वस्तुएं लूटीं। विरोध पर दुकानदारों से मारपीट की। कोचिंग से घर लौट रहीं छात्राओं और खरीदारी कर लौटतीं महिलाओं-युवतियों से बदसलूकी पर इलाके के लोग भड़क गए। इसी बीच खबर पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ और एसपी सिटी पहुंचे तो लड़के भाग गए। सीओ डीपी तिवारी ने बताया कि संबंधित बैंकों के अधिकारियों से तहरीर लेकर मुकदमा लिखा जा रहा है। उपद्रवियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
नोटबंदी से परेशान लोगों के बीच बैंकों में रोज मारपीट हो रही है। बृहस्पतिवार को भी शहर के कई बैंकों में ग्राहकों के बीच लाइन में लगने और पहले पैसों के लिए झगड़े हुए। स्टेट बैंक की करेली शाखा में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पीटा और थाने उठा ले गई। उधर, स्टेट बैंक ऑफ पटियाला की बहादुरगंज शाखा में भी लोगों के बीच मारपीट हो गई। जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस ने आकर स्थिति संभाली।