फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Angry people put jam, demolition performed in pandal

नाराज लोगों ने लगाया जाम, पंडाल में शव रखकर प्रदर्शन

Thu, 18 Oct 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 18 Oct 2018 01:46 AM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद नीरज वाल्मीकि का शव लेकर उसके परिजन अशोक नगर स्थित घर की ओर रवाना हुए। बवाल की आशंका को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स भी साथ थी लेकिन, अशोक नगर पहुंचने से पहले ही उसके परिवार के लोग इंदिरा गांधी चौराहे पहुंच गए और वहां जाम लगाने की कोशिश की। करीब पंद्रह मिनट तक लोगों ने रास्ता रोकने की कोशिश की लेकिन, इसी बीच शव को लेकर परिजन अशोक नगर दुर्गापूजा पंडाल पहुंच गए। परिजनों ने पंडाल के भीतर शव रखकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। परिजन नीरज की पत्नी को नौकरी समेत परिवार के लिए 25 लाख रुपये मुआवजा मांग रहे थे।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने के आसार को देखते हुए मौके पर कैंट के अलावा सिविल लाइंस, धूमनगंज, जार्जटाउन थाने से भी भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। कैंट इंस्पेक्टर आरसी रावत ने नाराज लोगों को समझाने की कोशिश की मगर परिजन सुनने को राजी नहीं हुए। हंगामे की सूचना मिलने पर थोड़ी देर में एसीएम द्वितीय एवं सीओ सिविल लाइंस श्रीचंद्रा भी भारी फोर्स के साथ पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सरकारी नियमों के तहत मदद दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजन मान गए हालांकि उन्होंने आज अंतिम संस्कार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed