फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabadThree contract killer took the handle

तीन सुपारी किलर हत्थे चढ़े 

Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 01 Apr 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
allahabadThree contract killer took the handle
शार्प शूटर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
तकरीबन तीन महीने पहले सोरांव इलाके में घर के भीतर घुसकर सीआरपीएफ के रिटायर्ड सिपाही को गोलियों से छलनी करने वाले तीन शूटरों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। वह लगभग साल भर हुए पहले अपने बेटे की हत्या की वारदात में गवाह था। नैनी जेल में बंद एक आरोपी को पैरवी और गवाही से कत्ल में सजा होने का खतरा सता रहा था, इसलिए उसने दो लाख रुपये में बदमाशों को कत्ल का ठेका दे दिया।
विज्ञापन


थरवई में उत्तम गिरी का चकिया गांव निवासी जबर सिंह यादव के बड़ बेटे कप्तान उर्फ मुन्ना (32) की 26 दिसंबर 2014 को हत्या कर दी गई थी। वह पिता जबर के साथ बाइक पर घर लौट रहा था तभी उसे गोली मारी गई थी। उस घटना में जबर ने अपने छोटे बेटे कुलदीप, भाई जय सिंह और भतीजे मंजीत के खिलाफ केस लिखाया था। घटना में मंजीत जेल में है। कत्ल के बाद जान पर खतरे को देखते हुए जबर सिंह अपनी विधवा बहू और उसके पांच बच्चों के साथ सोरांव में उसके मायके करौंदी गांव में मकान बनाकर रहने लगा था।
विज्ञापन


वह बेटे के कत्ल में चश्मदीद गवाह था। लगातार मजबूती से पैरवी भी कर रहा था। आठ जनवरी को उसे अदालत में गवाही देनी थी। मगर एक रोज पहले ही घर के भीतर घुसकर बदमाशों ने उसे गोलियों से छलनी कर दिया। फिर बदमाश फायरिंग करते भाग गए थे। बेटे के कत्ल के गवाह जबर सिंह की हत्या में उसके भाई और भतीजे पर ही आरोप लगाया गया था। पुलिस तब से जांच कर रही थी। एसएसपी केएस इमेनुएल ने बताया कि बुधवार रात क्राइम ब्रांच प्रभारी जेपी राय ने मुखबिर की सूचना पर सोरांव पुलिस के साथ लूसनपुर हाईवे पुलिया के पास स्कूटी सवार तीन बदमाशों को घेरा तो वे फायरिंग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह उन्हें दबोच लिया गया। उनके कब्जे से तीन तमंचे और कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए बदमाशों में शिवकुटी में लाला की सरैया मोहल्ले का राजेश उर्फ माइकल तथा अरुण वर्मा और कर्नलगंज में ऊंटखाना का आकाश पासी है। पूछताछ में उन तीनों ने जबर सिंह के कत्ल का जुर्म कुबूल लिया। एसएसपी ने क्राइम ब्रांच प्रभारी के साथ उपनिरीक्षक वीरबहादुर सिंह, जीतेंद्र पाल सिंह, अवधेंद्र तिवारी, पवन सिंह, अभय सिंह, गुलाम साबिर, विनय राय, नवीन राय, इंद्रप्रताप सिंह, संतोष सिंह यादव, संजय सिंह, राजेश कुमार आदि को शाबासी देते हुए पुरस्कार की घोषणा की।
00000000
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed