फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Employees Union president violent, student leaders arrested

इविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष से मारपीट, छात्रनेता गिरफ्तार

Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 02 Mar 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University Employees Union president violent, student leaders arrested
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय मिनिस्टिरीयल एंड टेकिभनकल स्टॉफ यूनियन के अध्यक्ष डॉ. संतोष सहाय पर बुधवार सुबह अल्लापुर में पूर्व छात्रनेता राणा यशवंत प्रताप सिंह ने अपने साथियों संग हमला किया। उनके साथ मारपीट के बाद धमकी दी गई। इसकी खबर विश्वविद्यालय में पहुंची तो कर्मचारी भड़क उठे। सभी कर्नलगंज थाने पहुंच गए। यहां जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए उन्हें जार्जटाउन थाने भेज दिया। आखिर केस दर्ज कर राणा यशवंत को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता संतोष सहाय बुधवार सुबह अल्लापुर बाघंबरी गद्दी में अपने वकील मित्र के घर में बैठे थे, जब उन पर हमला किया गया। उधर, पहले से आंदोलनरत कर्मचारियों ने घटना के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। इस ताजे घटनाक्रम के बाद कर्मचारियों के समर्थन में छात्र भी आ गए हैं। दोनों संयुक्त मोर्चा बनाकर कुलपति के विरोध में आंदोलन छेड़ दिया है। विवि में आवश्यक सेवाएं भी बृहस्पतिवार से बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed