{"_id":"591cb3b74f1c1b5f07f228a3","slug":"allahabad-police-seeks-help-from-karnataka-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद पुलिस ने गिरफ्तारी को कर्नाटक पुलिस से मदद मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाहाबाद पुलिस ने गिरफ्तारी को कर्नाटक पुलिस से मदद मांगी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Thu, 18 May 2017 02:04 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट जोसेफ कालेज में कक्षा 12 के छात्र सेवरन टेरेंस की प्रेयर के समय आंख फोड़ने वाले वाइस प्रिंसिपल लेस्ली कुटीना को गिरफ्तार करने के लिए इलाहाबाद पुलिस ने कर्नाटक पुलिस से मदद मांगी है। सर्विलांस टीम को शहर के दर्जन भर मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद आरोपी की लोकेशन मंगलुरू में मिली। वह इस समय मंगलुरु में है, सिम और मोबाइल फोन बदलकर इलाहाबाद में अपने परिचितों से बात कर रहे हैं।
एसएसपी शलभ माथुर ने वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार कराने के लिए सर्विलांस टीम को लगाया था। इस टीम को आरोपी के नजदीकी दर्जन भर लोगों और परिवारों के नंबर भी दिए थे। उनमें से कई नजदीकी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा शहर के सभ्रांत लोगों से तीन दिन के दौरान उनकी बात हुईं हैं। जिसमें उसने इस घटना में समझौता कराने की मध्यस्थता करने को कहा है। उनमें से कई ने तो सुलह के प्रयास कराने की हां कर दी तो कुछ ने लोगों के आक्रोश के कारण चुप्पी साध ली। ऐसे लोग जांच कर रही पुलिस टीम के रडार पर हैं। सीओ डीपी तिवारी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी लेकिन उनका कहना है कि मंगलुरु के अपर आयुक्त पुलिस से आरोपी वाइस प्रिंसिपल की गिरफ्तारी में मदद मांगी गई है। स्थानीय स्तर पर उसकी मदद करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
दूसरी ओर पीड़ित छात्र सेरवेन टेरेंस को आंख का परीक्षण कराने के लिए परिजन लखनऊ के प्रकाश नेत्रालय ले गए हैं। वहां के चिकित्सकों के सुझाव पर ही इलाज के लिए चेन्नई के शंकर चिकित्सालय या किसी अन्य बेहतर अस्पताल में ले जाएंगे।
विज्ञापन
अभिभावक एकता समिति ने कमिश्नर आशीष गोयल से आरोपी वाइस प्रिंसिपल को गिरफ्तार करने का अनुरोध किया है। समिति के पदाधिकारियों का आरोप है कि प्रशासन मजिस्ट्रेटी जांच कमेटी बताकर अप्रत्यक्ष रूप से आरोपी की मदद कर रहा है। समिति ने मांग की है कि आरोपी वाइस प्रिंसिपल गिरफ्तार हो। गिरफ्तार न होने की स्थिति में भगोड़ा एवं इनाम घोषित कराया जाए। पीड़ित छात्र के इलाज को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद तथा आरोपी को बचाने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जांच बैठाई जाए। कमिश्नर से मुलाकात कर ज्ञापन देने वालों में विजय गुप्ता, रानी देवी केशरवानी, राजेंद्र प्रसाद सहित दो दर्जन लोग थे। विश्व हिंदू परिषद के शिवम द्विवेदी ने भी कमिश्नर से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का अनुरोध किया है।
पीड़ित छात्र के वकील प्रदीप श्रीवास्तव ने सांसद वरुण गांधी के सामने सेंट जोसेफ कालेज के छात्र सेवरन टेरेंस का मामला रखा। सांसद वरुण गांधी हाईकोर्ट में आयोजित समारोह में शामिल होने आए थे। उन्होंने कहा कि कालेज प्रबंधन के खिलाफ दिल्ली में शिकायत करेंगे। मोबाइल पर परिजनों से भी बात की और मदद का आश्वासन दिया।
आरोपी का पक्ष न मिलने के कारण मजिस्ट्रेट जांच पूरी नहीं हो पाई है। एडीएम सिटी ने बताया कि पीड़ित और कालेज का पक्ष मिल गया है। करीब दो दर्जन लोगों के बयान हो गए हैें लेकिन आरोपी का पक्ष नहीं मिल रहा है। नोटिस भी जारी कर दिया गया है लेकिन वाइस प्रिंसिपल के न मिलने के कारण जांच पूरी नहीं हो सकी है।