फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

परी अखाड़ा परिसर से महिला का अपहरण

Tue, 16 Feb 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 16 Feb 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
 अरैल स्थित परी अखाड़ा परिसर से सोमवार रात एक महिला शिष्या का अपहरण हो गया। महिला अखाड़ा के मंदिर के सामने थी तभी कुछ लोगों ने उसे अचानक आकर पकड़ा और खींचकर बोलेरो में उठा ले गए। शोर मचा तो लोगों ने बोलेरो का पीछा किया लेकिन उसे रोका नहीं जा सका। अखाड़ा की प्रमुख त्रिकाल भवंता ने नैनी थाने में शिकायत की लेकिन पारिवारिक मसला होने के कारण पुलिस ने कुछ किया ही नहीं।
विज्ञापन


परी अखाड़ा की प्रमुख त्रिकाल भवंता ने बताया कि तीन महीने पहले वर्षा नामक इस 26 वर्षीय महिला को उसकी दो बहन अशोक और गुड़िया ही आकर छोड़ गई थीं। वह कोरांव की रहने वाली है। बहनों ने बताया कि वर्षा का ब्याह मिर्जापुर के गैपुरा खमरिया में फल विक्रेता रामपाल पटेल से किया गया था। उसके दो बच्चे हुए। मगर ससुराल में वर्षा को बेहद यातना दी गई। देवर गौरी पटेल ने भी उसे इस कदर पीटा कि वह जख्मी हो गई। उसकी आंखों के पास भी चोट थी। उत्पीड़न से त्रस्त होकर वह मायके आ गई थी।
विज्ञापन


वहीं से बहनों ने उसे महिला अखाड़ा पहुंचा दिया। दीक्षा के बाद उसका नाम लक्ष्मी रखा गया था। अखाड़ा प्रमुख के मुताबिक, लक्ष्मी यहां खुद और मायके वालों की राजी-खुशी से थी। फिर जाने क्या हुआ कि सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे लक्ष्मी मंदिर के पास खड़ी थी तभी कुछ लोगों ने एकाएक उसे पकड़ा और कुछ दूर पर खड़ी बोलेरो में खींच ले गए। अखाड़ा में मौजूद लोगों के हरकत में आने तक में बोलेरो आगे बढ़ गई। लक्ष्मी को खींचने वालों में उसकी बहन, भाभी समेत कई पुरुष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed