फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Nephew accused of uncle's murder nabbed from Mori Bazaar.

Uttarkashi News: चाचा की हत्या का आरोपी भतीजा मोरी बाजार से दबोचा

Fri, 11 Sep 2026 05:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Fri, 11 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Nephew accused of uncle's murder nabbed from Mori Bazaar.
सुदूरवर्ती बरी गांव में हत्या के बाद से चल रहा था फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुरोला। मोरी के सुदूरवर्ती बरी गांव में चाचा की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी भतीजे को पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने पांचवें दिन गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सुमन चंद्र शुक्रवार सुबह मोरी बाजार से पकड़ा गया। पुलिस उससे हत्याकांड के कारणों और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बीते सात सितंबर को बरी गांव के धौला दांता धार क्षेत्र में सुमन चंद्र ने अपने रिश्ते के चाचा करम चंद की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से मोरी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीमें उसकी तलाश में लगातार अभियान चला रही थीं। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सट्टा, मसरी, बरी, सेवा, खन्ना और दौणी समेत आसपास के गांवों में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के डोडराक्वार क्षेत्र में भी उसकी तलाश की गई। चार दिनों तक लगातार दबिश और सघन तलाश के बीच आरोपी ठिकाने बदलता रहा। आखिरकार शुक्रवार सुबह वह मोरी बाजार में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस एवं एसओजी की टीम आरोपी को थाना मोरी लेकर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक चंचल शर्मा ने बताया कि आरोपी सुमन चंद्र को शुक्रवार सुबह मोरी बाजार से गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed