{"_id":"b2c7f4ea72caf64c3fec4335e34c130d","slug":"allahabad-news-hindi-news-931","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मेंद्र का तीव्र विरोध, लाठीचार्ज, कई को चोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धर्मेंद्र का तीव्र विरोध, लाठीचार्ज, कई को चोट
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को एक बार फिर अराजकता हावी रही और आसपास का इलाका छावनी में तब्दील रहा। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह की अगुवाई में आयोजित सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के कार्यक्रम का तीव्र विरोध हुआ। छात्रों ने सांसद को काले झंडे दिखाए। पहले से मौजूद भारी संख्या में फोर्स ने विरोध करने वाले छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज किया। कई बार उन्हें खदेड़ा। इसमें कई छात्र-छात्रा चुटहिल हो गए। कई के सिर में भी चोट लगी है। हालांकि किसी को गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। इन प्रदर्शनों के बीच धर्मेंद्र यादव का सम्मान समारोह तथा गोष्ठी भी मुद्दे से भटक गई। नेताओं का पूरा भाषण इस विरोध प्रदर्शन पर केंद्रित हो गया। गोष्ठी के विषय ‘वर्तमान परिप्रेक्ष्य में छात्र नेतृत्व की चुनौतियां’ विषय पर चर्चा नहीं हो पाई। हालांकि तकरीबन तीन घंटे के कार्यक्रम में किसी तरह का व्यवधान नहीं पहुंचा।
विश्वविद्यालय में छात्रसंघ के अन्य पदाधिकारियों की ओर से आयोजित सांसद आदित्यनाथ के कार्यक्रम का अध्यक्ष ने विरोध किया था। इसके बाद से ही परिसर में विरोध की राजनीति शुरू हो गई है। इसी क्रम में इस बार फिर ऋचा सिंह की ओर से आयोजित गोष्ठी और धर्मेंद्र यादव के सम्मान समारोह का विरोध हुआ। छात्रों का एक गुट रविवार को ही अनशन पर बैठ गया था। वे एसएसएल और हालैंड हाल के छात्रों पर से मुकदमा वापस लेने की मांग कर रहे थे। हालांकि देर रात उन्हें हटा दिया गया था, लेकिन सोमवार को उन्होंने हिन्दी विभाग के सामने फिर सत्याग्रह शुरू कर दिया। विरोध के मद्देनजर परिसर तथा आसपास के क्षेत्र में काफी फोर्स रही। हालांकि आयोजन स्थल छात्रसंघ भवन तक प्रदर्शनकारी नहीं पहुंच सके और कार्यक्रम चलता रहा, लेकिन परिसर के भीतर एकत्रित छात्र-छात्राओं का विरोध जारी रहा। पूरे कार्यक्रम के दौरान नारेबाजी चलती रही। समारोह में शामिल छात्रों ने भी नारेबाजी की। कई बार आंदोलनकारियों ने आयोजन स्थल की तरफ बढ़ने की कोशिश की और पत्थरबाजी की। इन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। लाठी लगने और भगदड़ में रजनीश सिंह, नीरज सिंह, संतोष चौबे आदि को चोट लगी है।
सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस तरह से विरोध ठीक नहीं है। यह विश्वविद्यालय की परंपरा के विपरीत है। यदि छात्रों को कोई शिकायत थी तो उनसे मिलकर कह सकते थे। उन्होंने कुलपति से भी आह्वान किया कि ऋचा सिंह के खिलाफ विश्वविद्यालय प्रशासन ने नोटिस दिया था। अब इन प्रदर्शनकारियों को नोटिस दें। अन्यथा, उन पर भी पक्षपात का आरोप लगेगा। सांसद ने छात्र नेताओं से अपील की कि वे अब उन्हें संघर्ष के लिए बुलाएं। वह हमेशा तैयार रहेंगे। सांसद ने रोजगार, कालाधन, पठानकोठ में आतंकी हमला, सीमा की सुरक्षा आदि मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। बेरोजगारी भत्ता, बजट में युवाओं का विशेष ध्यान रखे जाने, लैपटॉप योजना आदि का हवाला देते हुए प्रदेश की अखिलेश सरकार की तारीफ की। साथ में यह दावा किया कि 2017 में फिर सपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विधायक संग्राम यादव, ऋचा सिंह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कृष्ण मूर्ति यादव, हेमंत सिंह टुन्नू, पूर्व महामंत्री संजय सिंह, अखिलेश सिंह आदि ने भी छात्रों के इस तरह से विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। इससे पहले सांसद को सम्मानित तथा अतिथियों का स्वागत किया गया। महिला छात्रावास में आयोजित खेल सप्ताह में विभिन्न खेल की विजेता छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष जूही सिंह ने की। आयोजन के दौरान प्रोफेसर रंजना बाजपेयी, डॉ.पंकज कुमार, डॉ.लालसा यादव आदि मौजूद रहीं। आयोजन में अभिषेक सिंह यादव, राघवेंद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, अजीत यादव विधायक आदि योगदान रहा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में पहुंचे सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रतियोगियों को आश्वासन दिया कि सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थियों को पीसीएस में अतिरिक्त अवसर देने पर सरकार विचार कर रही है। समाजवादी प्रतियोगी छात्र मंच की ओर से सर्किट हाउस में सांसद को ज्ञापन सौंपा गया। इस बाबत सांसद ने यह आश्वासन दिया।
प्रतियोगियों के अलग-अलग गुट की ओर से भी सांसद को ज्ञापन सौंपा गया। इस बाबत धर्मेंद्र ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की मांग को लेकर अनशन कर रहे प्रतियोगियों को भी आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी मांग पूरी होगी। सरकार इस पर कार्रवाई कर रही है।
उन्होंने मंच से घोषणा की कि वित्तविहीन शिक्षकों के बारे में भी सोचा जा रहा है। अगले वित्तीय वर्ष में उन्हें अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। जेएनयू के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश के खिलाफ बोलने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। जेएनयू में राष्ट्रविरोधी नारा लगाने वालों का आतंकी संगठन से संबंध होने की बाबत राजनाथ सिंह के बयान पर धर्मेंद्र ने कहा कि गृहमंत्री ने सोच समझकर यह खुलासा किया होगा। इस बारे में उन्हें कुछ नहीं कहना। छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह ने भी कुलपति के ओएसडी की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए धर्मेंद्र यादव को ज्ञापन सौंपा।
सीएमपी डिग्री कालेज छात्रसंघ का औपचारिक उद्घाटन सोमवार को हुआ। इस मौके पर आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद सांसद धर्मेंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं तथा युवाओं के लिए शुरू प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर छात्रसंघ की ओर से सांसद को सम्मानित भी किया गया। अध्यक्षता छात्रसंघ अध्यक्ष वीर यादव ने की। समारोह में प्राचार्य डॉ.आनंद कुमार श्रीवास्तव, विधायक संग्राम यादव, कृष्णमूर्ति यादव, लल्लन राय आदि शामिल रहे।