{"_id":"ee399d9c0130e66de7b2a55b2b834f22","slug":"allahabad-news-hindi-news-689","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक और खलासी को लहूलुहान कर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालक और खलासी को लहूलुहान कर लूटा
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 18 Jan 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनापार में सोहागी पहाड़ पर कार सवार बदमाशों ने शनिवार रात लोड ट्रक के चालक, खलासी समेत तीन को लहूलुहान कर दिया। बदमाश नगदी, मोबाइल और आधा माल लूट लिया। लूट के बाद बदमाश अचेत दो चालकों और खलासी को ट्रक में भरकर नैनी के भंडरा चौराहे पर फेंककर भाग निकले। रविवार सुबह ट्रक में तीन लोगों को बेहोशी की हालत में देखकर चौराहे पर खलबली मच गई। सूचना पाकर एसओ घूरपुर और नैनी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। घायलों को एसआरएन अस्पताल भेजा। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालकों और खलासी से लूट के बाद यहां लाकर फेंका गया है।
होलागढ़ में कस्तूरीपुर के रहने वाले राजेंद्र कुमार दुबे, दयाशंकर पांडेय ट्रक चालक हैं। वे संजय सिंह की ट्रक चलाते हैं। उनके ही गांव महरानी दीन खलासी है। वे शनिवार को प्रतापगढ़ के मंशा का पूरा से मुन्ना शुक्ला के यहां से ट्रक में धान लोड कर तेलंगाना के लिए चले। रात में लगभग डेढ़ बजे सोहागी पहाड़ी पर ट्रक चढ़ रही थी। तभी कार से आधा दर्जन बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। ट्रक में बैठे राजेंद्र कुमार, दयाशंकर और महरानी दीन को लाठी-डंडे और तमंचे की बट से पीटक र लहूलुहान कर दिया।
बदमाश तीनों को ट्रक समेत भंडरा चौराहे के पास फेंक कर भाग निकले। रविवार सुबह लोगों ने तीनों को ट्रक में लहूलुहान देखा तो पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर इंस्पेक्टर नैनी रमेश पांडेय और एसओ घूरपुर महेंद्र वर्मा पहुंचे। पुलिस ने घायलों से पूछताछ के बाद एसआरएन भेज दिया। बदमाशों ने लगभग तीस हजार रुपये नगद, मोबाइल और ट्रक में लदा आधा धान रास्ते में उतार लिया था। नैनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।