फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Crime

नामांकन फॉर्म न देने पर चाका में बवाल

Fri, 05 Feb 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 05 Feb 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन फॉर्म को लेकर बृहस्पतिवार को चाका ब्लॉक में बवाल हो गया। बसपा समर्थित प्रत्याशी ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया कि अफसर सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें नामांकन फॉर्म नहीं दे रहे हैं। थोड़ी ही देर में वहां बसपा विधायक दीपक पटेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे गए। दूसरी ओर से सपा प्रत्याशी के समर्थक आ गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने के बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई। बवाल बढ़ने पर अफसरों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर फोर्स ने पहुंचकर बसपाइयों को ब्लॉक कार्यालय से बाहर कर दिया। कई घंटे बाद बसपा समर्थित प्रत्याशी को नामांकन फॉर्म मिला तो बवाल शांत हुआ।
विज्ञापन


चाका ब्लॉक से सपा ने वंदना यादव को ब्लॉक प्रमुख का प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं, लवायन की रहने वाली संगीता देवी को बसपा का समर्थन प्राप्त है। संगीता बुधवार को ब्लॉक कार्यालय नामांकन फॉर्म लेने गई थीं लेकिन अफसरों ने फॉर्म खत्म होने की बात कहकर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया। संगीता बृहस्पतिवार को फिर ब्लॉक कार्यालय पहुंची और इस बार भी अफसरों ने फॉर्म उपलब्ध न होने की बात कही। इस पर संगीता और उनके समर्थक अफसरों से भिड़ गए और आरोप लगाने लगे कि सत्ता पक्ष के दबाव में उन्हें फॉर्म नहीं दिया जा रहा है। मामला बढ़ने पर बसपा विधायक दीपक पटेल भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


दूसरी ओर से सपा प्रत्याशी के समर्थक पहुंच गए। सपा और बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए। स्थिति बिगड़ते देख अफसरों ने पुलिस को सूचना दी फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बसपा समर्थकों को बाहर कर दिया। इससे बसपाई और भड़क गए। स्थिति बिगड़ने पर अफसरों ने संगीता देवी को कार्यालय में बुलाकर बैठा लिया। दो घंटे बाद उन्हें नामांकन फॉर्म दे दिया गया। फॉर्म मिलने पर संगीता ने आशंका जताई के घर लौटते वक्त उनपर हमला हो सकता है। इस पर एसपी यमुनापार ने पुलिस सुरक्षा में उन्हें घर भेजने की व्यवस्था की। उधर, बीडीओ हरिश्चंद्र चौधरी का कहना है कि संगीता देवी के घर वाले फॉर्म लेने आ रहे थे लेकिन प्रत्याशी को साथ नहीं ला रहे थे। इसलिए फॉर्म नहीं दिया रहा था। अब तक 43 फॉर्म बिक चुके हैं। संगीता के खुद आने पर उन्हें भी फॉर्म दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed