फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad bawal

मैं न मारता तो वकील मुझे मार डालते

Sat, 14 Mar 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 14 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
allahabad bawal
वकील की हत्या के आरोप में पकड़े गए दरोगा शैलेंद्र सिंह ने अपने साथी दरोगाओं और अफसरों के सामने चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने साथियों से कहा कि वह 11 मार्च को अदालत में वकीलों से घिर चुका था और सभी उसे बुरी तरह पीटने लगे थे। उसने बचने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। उसने रिवाल्वर निकाल ली, इसके बावजूद उसके साथ मारपीट की जाती रही। अगर वह गोली न चलाता तो वकील ही उसे मार डालते।
विज्ञापन


दरोगा दो दिन से शहर और आसपास के इलाके में ही था। वह कभी बस में सवार हो जाता तो कभी ट्रेन में। उसने रात स्टेशनों पर ही गुजारी। पुलिस का कहना है कि वह अंबेडकर नगर अपने घर भागने की फिराक में था और ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयाग पहुंचा था। इसी बीच खबर लग गई और स्टेशन पर ही उसे घेर लिया गया। दरोगा को एसपी सिटी राजेश यादव के नेतृत्व में गठित कर्नलगंज, खुल्दाबाद और क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ा।
विज्ञापन


दरोगा खाली हाथ था। उसने दो दिन अपनी पत्नी से भी बात नहीं की। घर वालों और दोस्तों से भी उसका संपर्क नहीं हो सका था। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर खुल्दाबाद आरके सिंह, एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप सिंह, कांस्टेबल जयशंकर राय आदि मौजूद थे। दरोगा की रिवाल्वर की बैलेस्टिक जांच करवाई जाएगी। इसके लिए रिवाल्वर को फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। वकील के शरीर से मिली गोली को भी लैब भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed