{"_id":"59d693084f1c1ba0538b5f04","slug":"akhilesh-government-is-better-than-the-law-system-of-yogi-sarkar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश सरकार से बेहतर है योगी सरकार की कानून व्यवस्था","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अखिलेश सरकार से बेहतर है योगी सरकार की कानून व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में पूर्व की अखिलेश सरकार से बेहतर कानून व्यवस्था है। अपराध करने वाला कोई भी उसे बख्शा नहीं जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह बातें सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में कही। इस दौरान उन्होंने 15 अक्तूबर को केपी कालेज में आयोजित दीपावली महोत्सव के तैयारियों की समीक्षा भी की।
बैठक में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि योगी सरकार ने छह माह के दौरान कई एतिहासिक कार्य किए हैं। जब प्रदेश में योगी सरकार बनी तब तक पूर्व की अखिलेश सरकार ने सरकारी खजाना खाली कर दिया था। इसके बावजूद योगी सरकार ने किसानों के कर्ज माफ किए। यूपी में स्वास्थ्य सेवा भी जर्जर हालत में थी, जिसे पटरी पर लाया गया। स्वास्थ्य सेवा सुधारने के लिए अब जोर शोर से काम किया जा रहा है। प्रदेश में सात हजार डाक्टरों की कमी थी। इस पर पहल करके लोक सेवा आयोग से 2065 डाक्टर प्रदेश को मिल गए हैं। उनकी तैनाती का काम भी शुरू हो गया है।
उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर को केपी कालेज में आयोजित दीपावली महोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश जी रहेंगे। बैठक में नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, अमरनाथ तिवारी, शिवदत्त पटेल, अखिलेश सिंह, अजय राय, रामरक्षा द्विवेदी, दिनेश तिवारी, विभूति नारायण सिंह, कमलेश कुमार, राजू राय, चंद्रमा यादव, संतोष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। इसके पूर्व सिद्धार्थ नाथ दिन में तकरीबन डेढ़ बजे इलाहाबाद पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में उनका कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। शाम चार बजे वे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।