{"_id":"ef980c5deb903d844a5bb19002f56006","slug":"after-wrangling-with-her-boyfriend-purely-in-yamuna-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से तकरार के बाद यमुना में कूदी युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी से तकरार के बाद यमुना में कूदी युवती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। नए यमुना पुल से मंगलवार शाम को एक युवती ने छलांग लगा दी। युवती के कूदते ही पुल पर खलबली मच गई। शोर गुल सुनकर यमुना घाट के किनारे मौजूद जल पुलिस के गोताखोर और मल्लाह कूद पड़े। कड़ी मशक्कत के बाद डूबती युवती को बचा लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसका प्रेमी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद उसने ऐसा कदम उठाया। कुछ देर बाद प्रेमी भी परेशान हाल में पहुंच गया। घंटो चली पंचायत के बाद दोनों पक्ष समझौता कर चले गए।
करेली के सदियापुर की रहने वाली युवती के पिता की मौत हो चुकी है। उसक ा मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शाम को युवती की प्रेमी से किसी बात को लेकर तकरार हो गई। झगड़े के बाद युवती बिना किसी को कुछ बताए नए पुल पर पहुंच गई और छलांग लगा दी। मल्लाहों ने उसे बचाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमी और युवती के घरवालों को बुलाया। प्रेमी युवती को अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं था, जबकि युवती भी अपने घरवालों के साथ जाने को राजी नहीं थी। घंटो चली पंचायत के बाद आखिरकार दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। युवती घरवालों के साथ चली गई।