फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Acting VC assault, students sued

कार्यवाहक कुलपति से मारपीट, छात्रों पर मुकदमा

Sat, 08 Jul 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Jul 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Acting VC assault, students sued
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शुक्रवार को खासा बवाल हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रसंघ उपाध्यक्ष के बेहोश हो जाने से छात्र भड़क उठे और कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र से उनकी भिड़ंत हो गई। इस दौरान हुई मारपीट में कार्यवाहक कुलपति को मामूली चोट भी आई। उनकी तहरीर पर छात्रों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति पर आरोप लगाया है कि मारपीट उन्होंने की और एक छात्र के प्रति जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। छात्रों ने भी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू शहर से बाहर हैं। उनका चार्ज डीन आर्ट्स प्रो. केएस मिश्र के पास है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा के निलंबन के खिलाफ छात्र शुक्रवार को कुलपति कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा बेहोश हो गए। छात्रों ने कार्यवाहक कुलपति को फोन मिलाया तो उन्होंने बताया कि वह डीन ऑफिस की ओर जा रहे हैं और प्राचीन इतिहास विभाग के पास हैं। इस पर कला संकाय प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी, छात्र नेता आनंद सिंह, विक्रांत सिंह, रुद्र पांडेय प्राचीन इतिहास विभाग के पास पहुंचे और कार्यवाहक कुलपति प्रो. केएस मिश्र को घेर लिया। वहां दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। पहले धक्कामुक्की हुई और उसके बाद मारपीट। इसमें कार्यवाहक कुलपति के हाथ में चोट आ गई।
विज्ञापन


कार्यवाहक कुलपति ने छात्रों के खिलाफ दी तहरीर में आरोप लगाया है कि छात्र नेता आनंद कुमार सिंह, विक्रांत सिंह, नीरज प्रताप सिंह, अंकुश यादव समेत 30-35 छात्रों ने अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए उनपर हमला किया। बचाव में उन्होंने अपना हाथ ऊपर उठाया तो हाथ में चोट आ गई। छात्र जबर्दस्ती कुलपति दफ्तर की ओर ले जाने लगे तो अरबी फारसी विभाग के पास छात्रनेता सूर्य प्रकाश मिश्र और विवेकानंद पाठक समेत कुछ लोगों ने घेर लिया और बहस करने लगे। इस बीच पुलिस के पहुंचने पर वह भीड़ से सुरक्षित बाहर निकल सके। उधर, छात्रों का आरोप है कि उपाध्यक्ष के बेहोश हो जाने पर उन्होंने प्राचीन इतिहास विभाग के पास कार्यवाहक कुलपति से वीसी दफ्तर चलकर ज्ञापन लेने और छात्रनेता को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा लेकिन उन्होंने दलित छात्र चंद्रशेखर चौधरी के प्रति जातिसूचक शब्दों को इस्तेमाल किया और छात्रों से मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed