{"_id":"5747470e4f1c1b3207690a76","slug":"accountant-arrested-taking-bribe-of-rs-two-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लाख रुपये रिश्वत लेते लेखपाल गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 27 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
money
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की संपत्ति को वरासत में दर्ज करने के लिए मऊआइमा इलाके के एक व्यक्ति से दो लाख रुपये की घूस मांग रहे लेखपाल वैद्यनाथ तिवारी पर कानूनी शिकंजा कस गया। बृहस्पतिवार दोपहर सोरांव में नहर ददौली के पास उसे पचास हजार रुपये नगद और चेक लेते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उसे सोरांव थाने ले जाकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया।
मऊआइमा के दुबारी गांव निवासी निसार अहमद की मां का दिसंबर में इंतकाल हो गया था। तब से वह पैतृक संपत्ति को वरासत के तहत अपने नाम कराने के लिए हल्का लेखपाल बैजनाथ तिवारी से लगातार आग्रह कर रहा था मगर आरोप है कि लेखपाल उससे दो लाख रुपये घूस मांग रहा था। परेशान होकर निसार ने इस बारे में बुधवार को पुलिस विभाग के सतर्कता अधिष्ठान इलाहाबाद के एसपी घनश्याम चौरसिया से मिलकर शिकायत की। एसपी ने कार्रवाई के लिए इंस्पेक्टर रामसुभग राम के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित कर दी। बृहस्पतिवार दोपहर लेखपाल ने निसार को पचास हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये का चेक लेकर नहर ददौली चौराहा के पास मिलने के लिए कहा।
निसार नगदी और चेक लेकर वहां पहुंचा तो सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप के सदस्य भी आसपास मुस्तैद हो गए। लेखपाल बैजनाथ ने जैसे ही निसार से चेक और रकम ली, ट्रैप टीम के सदस्यों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। हाथ से नगदी ले ली गई। नोटों की गड्डी पर खास रसायन लगा था जो बैजनाथ के हाथ में चिपक गया। हाथ धुलने पर लेखपाल के हाथ से रंग छूटा। लेखपाल को सोरांव थाने ले जाकर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत केस लिखा गया। उसे शुक्रवार को वाराणसी स्थित भ्रष्टाचार निवारण की विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। ट्रैप टीम में इंस्पेक्टर ध्रुव सिंह, सारंगधर द्विवेदी, बंशीधर सिंह, दिनेश राय, हेडकांस्टेबल चंद्रपाल शाक्य, सिपाही रोशन अली, अरुण कुमार तिवारी, श्रवण कुमार, कयूम सिद्दीकी और देवीशंकर मिश्र शामिल रहे।