फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   A spokesman with the run out to test each student LLB

परीक्षा देने निकली एलएलबी की छात्रा अतिथि प्रवक्ता संग फरार

Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 28 May 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
A spokesman with the run out to test each student LLB
द‌िल का नंबर जान‌िए - फोटो : love heart
थरवई इलाके की एक छात्रा शुक्रवार दोपहर घर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलबी की परीक्षा देने के लिए निकली और अतिथि प्रवक्ता के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी होने पर पिता ने कर्नलगंज थाने में प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर बेटी का कहना है कि उसने मर्जी से शादी की है। अपहरण की बात गलत है। 
विज्ञापन


थरवई की रहने वाली 29 वर्षीय युवती एलएलबी अंतिम वर्ष की छात्रा है। उसका सीएमपी डिग्री कॉलेज के एक अतिथि प्रवक्ता से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। छात्रा ने यह बात घरवालों को बताई तो वे भड़क गए। छात्रा के घर से बाहर निकलने पर पहरा लगा दिया गया। उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। शुक्रवार को छात्रा की लॉ फैकेल्टी में मौखिक परीक्षा थी।
विज्ञापन


वह घरवालों के साथ परीक्षा देने आई थी। घरवाले छात्रा को परीक्षा हॉल में छोड़ने के बाद बाहर इंतजार करने लगे। छात्रा परीक्षा देने के बाद पीछे के रास्ते से गायब हो गई। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कुछ पता नहीं चला तो वे खोजने लगे। तब कुछ छात्रनेताओं को मामले की जानकारी हुई तो छात्रा के पिता को लेकर  कर्नलगंज थाने पहुंच गए। कर्नलगंज पुलिस तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच कर रही है। उधर छात्रा का कहना है कि उसने मर्जी से शादी की है। वह बालिग है। घरवालों के मर्जी के खिलाफ शादी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed