{"_id":"5a5e50434f1c1b1d368b4d64","slug":"a-revolver-carrying-the-attacker-one-killed-in-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवाल्वर लेकर अस्पताल में चढ़े हमलावर, दहशत में एक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिवाल्वर लेकर अस्पताल में चढ़े हमलावर, दहशत में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Jan 2018 06:08 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर दर्ज कराए जाने से नाराज हमलावर असलहा लेकर मारपीट में घायल व्यक्ति को धमकाने कॉल्विन अस्पताल पहुंच गए। रिवाल्वर लेकर पीड़ित को धमकाया भी। इससे मौके पर मौजूद घायल के एक रिश्तेदार की हालत बिगड़ गई। घरवाले उन्हें लेकर नाजरेथ अस्पताल पहुंचे जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक के रिश्तेदारों का आरोप है कि मौत धमकाने पर हार्टअटैक होने के कारण हुई है।
चकिया में रहने वाले मो. शाहिद(50) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। उनके एक रिश्तेदार नैनी के मड़ौका इलाके में रहने वाले हैं।
मंगलवार सुबह रिश्तेदार पर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने हमला कर दिया था जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए। इस आरोप में 10 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने रिश्तेदार को उपचार के लिए कॉल्विन अस्पताल भेज दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने से नाराज दूसरा पक्ष असलहा से लैस होकर शाम करीब 6.15 बजे कॉल्विन अस्पताल पहुंच गए और रिवॉल्वर निकालकर रिश्तेदार को धमकाने लगे। उस वक्त शाहिद भी वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दहशत में आकर शाहिद शाहगंज थाने की ओर भागे जहां उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर नाजरेथ अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।