{"_id":"5b1c2e8e4f1c1b264d8b5cce","slug":"a-fire-in-the-aswei-factory-explosion-in-the-cylinder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंवई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर में विस्फोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेंवई फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सिलेंडर में विस्फोट
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज थाना क्षेत्र के दोंदीपुर मोहल्ले में शनिवार सुबह सेंवई फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस दौरान फैक्ट्री में रखे सिलेंडरों में से एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि फैक्ट्री में लगी टिन शेड उड़ गया। सूचना पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है।
शाहगंज के दोंदीपुर में अख्तर व आसिफ पुत्र असगर अली निवासी सेंवई मंडी नाम के दो सगे भाई सेंवई फैक्ट्री चलाते हैं। वैसे तो यहां साल भर काम चलता है लेकिन ईद नजदीक होने के कारण इन दिनों काम में खासा तेजी आ गई थी। बड़े पैमाने पर यहां सेंवई का निर्माण चल रहा था और काफी मात्रा में सेंवई तैयार करके रखी भी गई थी। सुबह 11 बजे के करीब यहां रखे एक सिलेंडर में आग लग गई। जब तक कर्मचारियों की नजर पड़ती, आग फैल चुकी थी। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। तभी अचानक एक सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जबरदस्त धमाके से पूरा मोहल्ला थर्रा उठा और लोग दहशत में घर से निकलकर बाहर की ओर भागे। उधर कर्मचारी और मालिक भी दुकान छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पुलिस के साथ ही फायरब्रिगेड पहुंच गई। लीडिंग फायरमैन राकेश तिवारी व फायरमैन धर्मेद्र मिश्र ने अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। दो घंटे की मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड आग पर काबू पा सकी। शाहगंज पुलिस ने बताया कि फिलहाल नुकसान कितना हुआ, इसका सही आंकड़ा नहीं मिल सका है। फिर भी अनुमान के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ है। े
फायरकर्मियों ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर यही लग रहा है कि गैस लीकेज की वजह से आग लगी। घटनास्थल की हालत देखने से संभवत: यही हुआ कि काम के दौरान ही एक सिलेंडर से गैस पाइप निकल गया और गैस लीकेज की वजह से वहां आग लगी।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो जिस सिलेंडर में विस्फोट हुआ, वह आधे से भी ज्यादा खाली था। यही वजह है कि विस्फोट की तीव्रता कम थी और टिन शेड को ही नुकसान हुआ। अगर सिलेंडर पूरा भरा होता तो नुकसान ज्यादा होता। इससे अगल बगल के मकानों को भी खतरा हो सकता था। फायरकर्मियों ने बताया कि फैक्ट्री में और भी सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत थी कि आग एक ही सिलेंडर में लगी।
फायरब्रिगेड कर्मचारियों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने के बावजूद यहां आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। यहां तक कि एक भी फायर इंस्टिग्विशर भी मौजूद नहीं था। उधर फैक्ट्री जिस मोहल्ले में संचालित की जा रही थी वहां घनी बस्ती है। इस लापरवाही पर मोहल्ले के लोग आक्रोशित भी दिखे। उनका कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर फायर विभाग का कहना है कि फैक्ट्री चोरी छिपे संचालित की जा रही थी।