फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अफसर की डांट से पंचायत अधिकारी को दौरा पड़ा, मौत

अफसर की डांट से पंचायत अधिकारी को दौरा पड़ा, मौत

Sun, 18 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
अफसर की डांट से पंचायत अधिकारी को दौरा पड़ा, मौत
एडीओ(पं) की डांट से परेशान ग्राम पंचायत
विज्ञापन

अधिकारी को दौरा पड़ा, अस्पताल में मौत
क्रासर
परिजनों ने लगाया एडीओ पर मानसिक प्रताड़ना देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दिल का दौरा पड़ने से शुक्रवार की रात ग्राम पंचायत अधिकारी जगलाल की मौत हो गई। वह काम के दबाव के चलते कुछ दिनों से तनाव में थे। परिजनों ने अस्पताल में आरोप लगाया कि सरकारी काम निबटाने के लिए एडीओ पंचायत की डांट के बाद वह तीन दिन से तनावग्रस्त थे। इसी सदमे के चलते उनकी मौत हुई। पंचायत अधिकारी की मौत की खबर मिलने के बाद कई कर्मचारी नेता भी अस्पताल पहुंच गए।

विकास खंड कौड़िहार द्वितीय में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी जगलाल को शुक्रवार की रात नौ बजे दिल का दौरा पड़ने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। राजरूपपुर निवासी पंचायत अधिकारी जगलाल के ममेरे भाई रमेश ने जार्ज टाउन पुलिस के समक्ष आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत श्रीकांत यादव विभागीय काम को लेकर लगातार उनको मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। इस वजह से वह तनावग्रस्त थे। देर रात विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरसिंह और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के महामंत्री सुनील सिंह भी अस्पताल पहुंच गए। वहां चिकित्सकों ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने से इनकार किया तो इसे लेकर भी बवाल होने लगा। सूचना मिलने पर जार्ज टाउन पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाया लेकिन वह एडीओ पंचायत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने पड़ अड़े थे। जार्ज टाउन पुलिस का कहना था कि पंचायत अधिकारी राजरूपपुर के थे, इसलिए तहरीर धूमनगंज थाने में दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed