फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अधेड़ को बेरहमी से पीटा

अधेड़ को बेरहमी से पीटा

Wed, 13 Dec 2017 08:13 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ को बेरहमी से पीटा
दबंगों ने अधेड़ को बेरहमी से पीटा, लहूलुहान
विज्ञापन

भूमिधरी पर कब्जे को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट, केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
जमीनी खुन्नस में सोमवार की शाम ओसा गांव में दबंगों ने अधेड़ को बेरहमी से पीटते हुए अधमरा कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के लोगों ने विरोध करते हुए अधेड़ की जान बचाई। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए एनसीआर दर्ज कर मामले को रफादफा कर दिया। बुधवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

मंझनपुर कोतवाली के ओसा गांव निवासी सुग्गन पुत्र मुरली लाल ने बताया कि गांव के समीप उसकी भूमिधरी है। जिस पर कब्जे की नीयत से सोमवार को पड़ोसी मिट्टी डलवा रहे थे। जानकारी होने पर विरोध किया तो पड़ोसी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। अधेड़ को पिटता देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच बचाव करने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मेडिकल कराने के बाद मामला दबा दिया। बुधवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मंझनपुर कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed