फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   60 हजार जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

60 हजार जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 08:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
60 हजार जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
सभी केंद्र (वाराणसी के लिए खास)
विज्ञापन

00000000000000000000000

60 हजार के जाली नोटों
के साथ तीन गिरफ्तार
0 पांच और 100 की दो गड्डियां पुलिस ने की बरामद
0 भदोही से लाकर नकली नोटों को शहर में खपाते थे
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। चुनाव से ठीक पहले शहर में नकली नोटों के धंधे का खुलासा हुआ है। 60 हजार मूल्य के जाली नोटों के साथ पुलिस ने 14 हजार असली नोट भी गिरोह के पास से बरामद किए हैं। भदोही से जाली नोटों को लेकर प्रयागराज में खपाया जा रहा था। पुलिस की एक टीम जाली नोटों की आपूर्ति करने वाले की तलाश में भदोही भी गई है। उसे भी नामजद किया गया है।

क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि कुछ लोग नकली नोटों के साथ हंडिया में मौजूद हैं। सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी धर्मेंद्र यादव, स्वाट टीम के प्रभारी वृंदावन राय, विजय विक्रम सिंह आदि पहुंच गए। हंडिया पुलिस को भी साथ में ले लिया गया। शुक्रवार को हंडिया ओवरब्रिज के पास से पुलिस ने लच्छागृह हंडिया के पवन कुमार दुबे, सुरियावा भदोही के शिवचंद्र उपाध्याय और हंडिया के आशुतोष कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 60 हजार के जाली नोट बरामद हुए हैं। इसमें सौ रुपये और पांच सौ रुपये की दो गड्डियां जाली नोटों की थीं। 14 हजार रुपये के असली नोट भी थे। इसके अलावा बुलेट और सुजुकी बाइक भी बरामद हुई। एसपी क्राइम आशुतोष मिश्रा ने बताया कि इस पूरे गिरोह का मास्टर माइंड सुरियावां भदोही को रहने वाला अनीस है। वही आधे रेट पर जाली रुपये देता था। पकड़े गए तीनों की जिम्मेदारी प्रयागराज में नकली नोट खपाने की थी। अनीस को भी अभियुक्त बनाया गया है। उसकी तलाश में टीमों ने दबिश दी, लेकिन वह नहीं मिला। शिवचंद्र उपाध्याय पहले भी जाली नोट के साथ पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed