{"_id":"5bc60b97bdec2269a12fb8fd","slug":"81539705751-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर प्रदर्शन, हत्या में दो लोग नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव रखकर प्रदर्शन, हत्या में दो लोग नामजद
Updated Tue, 16 Oct 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
शव रखकर किया प्रदर्शन, हत्या में दो को कराया नामजद
झलवा चौराहे पर लगाया जाम, एक दिन पहले मिली थी लाश
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। धूमनगंज के मुबारकपुर मार्ग के पास संदिग्ध हालत में युवक की मौत के मामले में मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। घरवालों व आसपास के लोगों ने झलवा चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि हत्या करके लाश फेंकी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज करने को राजी हुई तब जाकर दो घंटे बाद लोग माने। मामले मेें दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
राधेश्याम पाल (28) पुत्र शोभालाल धूमनगंज के झलवा का रहने वाला था। वह बिजली का काम करता था। सोमवार सुबह मुबारकपुर मार्ग के पास उसका शव क्षत-विक्षत हाल में रेलवे ट्रैक के पास मिला था। कुछ दूर पर ही स्कूटी खड़ी मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया।
मंगलवार सुबह परिजन व आसपास के लोग शव लेकर झलवा चौराहे के पास पहुंचे और वहां रास्ता जाम कर दिया। साथ में बड़ी संख्या में किसान यूनियन के सदस्य भी थे। उनका आरोप था कि राधेश्याम की हत्या की गई। सूचना मिली तो धूमनगंज थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने बहुत समझाया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हुए। बाद में इंस्पेक्टर ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाम समाप्त कराया जा सका। इस दौरान दो घंटे तक रास्ता जाम रहा। देर शाम परिजनों की तहरीर पर रणजीत व एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। धूमनगंज इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान शरीर पर किसी तरह की चोट नहीं पाई गई है। फिर भी परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पता चला है कि आरोपियों से परिवार का जमीन को लेकर भी विवाद है। सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।