फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घूस लेने के आरोप में महिला लेखपाल निलंबित

घूस लेने के आरोप में महिला लेखपाल निलंबित

Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
घूस लेने के आरोप में महिला लेखपाल निलंबित
घूस लेने के आरोप में महिला लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

इलाहाबाद। हंडिया में तैनात चकबंदी लेखपाल पुष्पा देवी को निलंबित कर दिया गया है। उन पर घूस लेने का आरोप है। इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई। बृहस्पतिवार को वायरल वीडियो में नकल बनवाने के एवज में एक व्यक्ति से घूस लेते हुए दिखाया गया है। वीडियो बनाने वाले ने डीएम को भी इसे भेज दिया। शुक्रवार को हुई बैठक में डीएम ने सीआरओ को पूरे प्रकरण की जांच का आदेश दिया। सीआरओ जीएल शुक्ला ने बताया कि बंदोस्त अधिकारी चंकबंदी ने जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टतया आरोप सही पाया गया है। इसके बाद महिला लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। सीआरओ ने बताया कि संबंधित पक्षों से पूछताछ की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed