{"_id":"5a034b2e4f1c1b3c3d8b622e","slug":"81510165294-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पहरे में अंत्येष्टि, नहींमिले आरोपो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पहरे में अंत्येष्टि, नहींमिले आरोपो
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पहरे में अंत्येष्टि, दो आरोपी पकड़े गए
0 विरोध की आशंका थी इसलिए चीरघर से शव के साथ थी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कौड़िहार (इलाहाबाद)। नवाबगंज के चफरी गांव में मंगलवार दोपहर इम्तियाज उर्फ सोनू (25) की गोली मारकर हत्या की वारदात में नामजद तीनों में दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। तीसरे फरार आरोपी के परिवार और रिश्ते के लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस बीच बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस के पहरे में सोनू के शव को पहले चफरी में घर ले जाया गया, फिर पास के ही कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया।
किसान इश्तियाक अहमद के इकलौते बेटे सोनू का कत्ल मंगलवार दोपहर उस वक्त किया गया था जब वह बाइक पर खेत की ओर जा रहा था। उसके सिर और सीने पर गोलियां मारी गई थीं। पिता की तहरीर पर गांव के ही यासीन, मकसूद अहमद और गुफरान के खिलाफ हत्या की एफआईआर लिखी गई। कछार में खेती के विवाद में कत्ल किया गया था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए मकसूर और यासीन को पकड़ लिया है हालांकि अभी पुलिस इस बारे में साफतौर पर नहीं बता रही है। विरोध प्रदर्शन की आशंका थी इसलिए बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस पहरे में शव ले जाया गया।