फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   परेड मैदान में ठेकेदार को गोली मारी

परेड मैदान में ठेकेदार को गोली मारी

Mon, 07 Aug 2017 10:41 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
परेड मैदान में ठेकेदार को गोली मारी
ठेकेदार को परेड मैदान के निकट मारी गोली
विज्ञापन

-बाइक सवार शूटरों ने किया फायर, बोलेरो में भी थे बदमाश
-दो दिन पहले गांव में भी दिखे थे अपराधी, अज्ञात पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दारागंज इलाके में परेड मैदान के पास सोमवार सुबह सिंचाई विभाग के ठेकेदार अतहर अली सिद्दिकी को बदमाशों ने गोली मार दी। वह बाइक पर गिरा तो बदमाश भाग गए। घायल ठेकेदार को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल लाया गया जहां से परिजन उसे निजी हॉस्पिटल ले गए। गांव की दुश्मनी में हमले का आरोप है।

सरायइनायत में ककरा दुबावल गांव निवासी असगर अली का पुत्र अतहर उर्फ मोहम्मद आलम सिंचाई विभाग में ठेकेदारी करता है। पिछले हफ्ते गांव में कत्ल की एक घटना के बाद तनाव के चलते वह शहर के कल्याणी देवी मुहल्ले में अपने मित्र के पास ठहरा था। सोमवार दिन में अतहर मित्र के घर से निकलकर बाइक पर जा रहा था तभी दारागंज में परेड मैदान के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने करीब आकर उस पर फायर कर दिया। उसके सीने और दाहिने कंधे के बीच में गोली धंसी। वह बाइक से गिर गया। बदमाश भाग गए। अतहर का कहना है कि बोलेरो में भी बदमाश पीछे लगे थे। उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले जाया गया। खबर पाकर दारागंज थाने की पुलिस के साथ ही एसपी गंगापार सुनील सिंह भी आ गए। उन्होंने आईसीयू में अतहर से बात की। परिवार के लोग अस्पताल आ गए। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार ये अज्ञात लोग कई दिन से गांव में नजर आए थे। उनके मेडिकल स्टोर की तरफ भी यही अपराधी बाइक पर मंडराते दिखे थे। उन्हीं बदमाशों ने शहर में अतहर का पीछा किया और गोली मारी। अतहर के भाई जावेद की तहरीर पर दारागंज थाने में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस लिखा गया। आरोप है कि ये बदमाश पूर्व प्रधान आनंद मिश्र के यहां आते थे। आनंद मिश्र और इस परिवार के बीच रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed