फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एसटीएफ ने पांच गोतस्करों को किया गिरफ्तार

एसटीएफ ने पांच गोतस्करों को किया गिरफ्तार

Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 02 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
एसटीएफ ने पांच गोतस्करों को किया गिरफ्तार
सभी केंद्र- मुरादाबाद, कानपुर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

000000000000000000000000000

पांच गो तस्करों से 18 कुंतल मांस बरामद
प्रयागराज और कौशांबी के कछारी इलाकों में बड़े पैमाने पर काटा जाता था गोवंश को
बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक मांस की आपूर्ति, शासन ने लगाया था एसटीएफ को
तस्करों से पैसा लेने वालों में सफेदपोशों से लेकर पुलिस वाले भी शामिल, शासन को भेजी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। एसटीएफ ने गुरुवार को धूमनगंज में हैप्पी होम के पास से पांच गोतस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 18 कुंतल मांस बरामद किया है। पूछताछ में पता चला है कि प्रयागराज से लेकर कौशांबी के कछारी इलाकों में बड़े पैमाने पर गोवंश काटकर बिहार, पश्चिम बंगाल और दिल्ली तक इनका मांस भेजा जा रहा था। इस मामले में कई सफेदपोशों के नाम भी सामने आए हैं, इसमें पुलिस वाले भी शामिल हैं। 15 लोगों को वांटेड किया गया है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
कुछ समय पहले बिहार और पश्चिम बंगाल से शासन को सूचना मिली थी कि प्रयागराज के कुछ गोतस्कर वहां मांस की तस्करी कर रहे हैं। सूचना पर शासन ने एसटीएफ इलाहाबाद को मामला सौंप दिया। इंस्पेक्टर केसी राय ने पूरी जांच के बाद गिरोह का खुलासा कर दिया। गुरुवार को धूमनगंज के हैप्पी होम के पास से डीसीएम आयशर को पकड़ा। उसके पीछे चल रही स्विफ्ट डिजायर गाड़ी और बाइक सवारों को भी पकड़ा गया। डीसीएम से 40 पेटी में 18 कुंतल मांस बरामद हुआ। गोतस्करों के सरगना नसीर अहमद उर्फ पप्पू निवासी सैनी के साथ मो. आसिफ और उसके भाई शारिक निवासी बर्तन बाजार, रामपुर, अब्दुल कलाम निवासी बर्तन बाजार रामपुर और जीतेंद्र यादव निवासी निथौली एटा को गिरफ्तार कर लिया। नसीर अहमद उर्फ नेता ने पूछताछ में बताया कि पश्चिम यूपी में पिछले कई महीनों से बहुत सख्ती चल रही है। इस कारण उसने प्रयागराज आकर अटाला में मीट का एक छोटा सा ढाबा खोल लिया। इसी दौरान मांस का काम करने वाले जाकिर निवासी हटवा कौशांबी, मुमताज निवासी भीटी, कल्लू और हसीन और वसीम आदि के साथ धंधा करने लगा। धूमनगंज और कौशांबी के कछारी सुनसान इलाकों में गोवंश काटकर तस्करी शुरू कर दी। धंधे में बहुत पैसा है। गाड़ी पास कराने के लिए तमाम लोगों को पैसा दिया जाता है। एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने बताया कि दिल्ली के जावेद कुरैशी के साथ मुजफ्फर, जैद और उबैद निवासी असरौली, योगेंद्र शुक्ला निवासी झोखड़ी नवाबगंज, अंसार अहमद व शकील निवासी कोखराज और अफजल निवासी सैनी समेत 15 को वांटेड किया गया है। कई सफेदपोशों के नाम पता चले हैं। गोतस्करों से पैसा लेने वालों में कुछ पुलिस वाले भी शामिल हैं। शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन


गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज
गोतस्करों के खिलाफ धूमनगंज में गोवध निवारण अधिनियम के साथ धूमनगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। डिप्टी एसपी नवेंदु ने बताया कि यह एक संगठित गोमांस तस्करों का गिरोह है जो काफी समय से प्रयागराज और कौशांबी के कछारी इलाकों में गोवंश को काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed