फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पूर्व विधायक के घर पर पथराव, नेमप्लेट तोड़ी

पूर्व विधायक के घर पर पथराव, नेमप्लेट तोड़ी

Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक के घर पर पथराव, नेमप्लेट तोड़ी
पूर्व विधायक के घर पर पथराव, नेमप्लेट तोड़ी
विज्ञापन

सिविल लाइंस में घटना, सूचना पर पहुंची पुलिस
तहरीर देकर बताया जान का खतरा, मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। पूर्व विधायक सईद अहमद के सिविल लाइंस स्थित घर पर भोर में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। साथ ही घर के बाहर लगी नेमप्लेट व लाइटें तोड़ दीं। पूर्व विधायक ने तहरीर देकर जान का खतरा बताते हुए अपने व परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उधर पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सईद अहमद सपा शासनकाल के दौरान फूलपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे चुके हैं। वर्तमान समय में वह सिविल लाइंस में एमजी मार्ग स्थित मकान में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि शनिवार रात रिश्तेदार के इंतकाल की सूचना पर वह घरवालों के साथ दारागंज चले गए। वहां से देर रात सभी वापस आए। भोर में कुछ लोग उनका गेट खोलने का प्रयास करने लगे। आहट पाकर जागे विधायक ने ललकारा तो उन लोगों ने ईंट-पत्थर चलाने शुरू कर दिए। साथ ही गेट पर लगी लाइटें व नेमप्लेट भी तोड़ दीं। धमकी दी कि बाहर आने पर गोली मार दी जाएगी। हमलावरों ने गेट पर चढ़ने की भी कोशिश की जिसके बाद पूर्व विधायक ने घर के भीतर भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया है कि पूर्व में भी उनकी हत्या का प्रयास कई बार हो चुका है। इस घटना से वह व उनका परिवार दहशत में है। बताया कि उनके सूचना देने पर 100 नंबर पुलिस भी पहुंची और मौका मुआयना कर लौट गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed