फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पवन केशरी हत्याकांड में 20 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार

पवन केशरी हत्याकांड में 20 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार

Fri, 22 Jun 2018 01:48 AM IST
Updated Fri, 22 Jun 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
पवन केशरी हत्याकांड में 20 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार
पवन केशरी हत्याकांड में 20 हजार का इनामी शूटर गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शूटर ने बताया कि सोनू ने ही मर्डर कराया
इलाहाबाद। फूलपुर में भाजपा नेता पवन केशरी हत्याकांड में 20 हजार के इनामी शूटर मो. आतिल उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में फूलपुर के सिराज समेत छह लोगों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी लेकिन, शूटरों को पकड़ा नहीं गया था। तीन शूटरों पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

फूलपुर में भाजपा नेता पवन केशरी की बीते आठ मई को शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामल में फूलपुर के ही मो. सिराज उर्फ सोनू, वकील उर्फ शानू, परवेज आलम, आरिफ, मुमताज और धीरज शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। शूटर आतिल उर्फ राजू, मनोज और साजन उर्फ बाबर को नामजद कर वांटेड किया गया था। पुलिस के मुताबिक राजू, मनोज और साजन ने ही पवन केशरी की हत्या की थी। एसपी गंगापार सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आतिल उर्फ राजू ने स्वीकार किया है कि सिराज उर्फ सोनू ने मर्डर कराया था। दरअसल सोनू के भाई शहजादे हत्याकांड की विवेचना पवन ने प्रयास कर सीबीसीआईडी को स्थानांतरित करवा दी थी। इसी से सोनू नाराज था। एसपी के मुताबिक राजू से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed