फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी

Tue, 19 Jun 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी
पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ कैदी
विज्ञापन

इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में कराया गया था भर्ती
करीब तीन घंटे बाद दी गई पुलिस को सूचना

इलाहाबाद। इलाज कराने को एसआरएन अस्पताल में भर्ती हुआ एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सुरक्षा में लगे बंदी रक्षक उसकी तलाश कई घंटे खुद करते रहे। जब उनको कैदी नहीं मिला तब करीब तीन घंटे बाद इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर इंस्पेक्टर रवींद्र यादव फोर्स समेत वहां पहुंच गए। पूछताछ के बाद उन्होंने भी कैदी की तलाश शुरु कराई लेकिन पुलिस के हाथ कैदी नहीं आया। फरार कैदी गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर अपराधों के आरोप में जेल भेजा गया था।
इलाहाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी कारागार बीआर वर्मा के मुताबिक सोमवार भोर करीब सवा तीन बजे केन्द्रीय कारागार में बंद प्रीतम मिश्र 22 वर्ष पुत्र गौरीशंकर मिश्र को मिर्गी का दौरा शुरु हो गया। थोड़ी ही देर में उसे कई झटके आए। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिपाही अंगद यादव एवं अनूप कुमार के साथ सुबह एसआरएन अस्पताल भेजा गया था। उसे मेडिसन विभाग के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टर जब 1 बजे उसे दवा देने पहुंचे तब वह बिस्तर पर नहीं मिला। इस पर उन्होंने उसकी सुरक्षा में लगे सिपाही सुनील कुमार एवं अशोक से इस बारे में पूछा लेकिन उन दोनों ने भी अनिभज्ञता जताई। इसके बाद उसकी खोज-खबर शुरु हुई लेकिन वह आसपास कहीं नहीं मिला। दोपहर करीब तीन बजे कोतवाली इंस्पेक्टर रवींद्र यादव सूचना पर अस्पताल पहुंचे। सीसीटीवी में दर्ज रिकार्डिंग देखने पर कैदी सिर्फ एक गमछे में दोपहर 12.45 पर कमरे से बाहर जाते दिखा। उसकी तलाश में दारागंज एसओ ने कच्ची सड़क स्थित उसके आवास समेत दूसरे ठिकानों पर छापा मारा लेकिन कहीं नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ दारागंज थाने में 286, 307 समेत गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई की गई थी। वर्ष 2016 में पुलिस ने गिरफ्तार करके उसे जेल भेज दिया था। उधर, देर शाम को जेल प्रशासन ने कोतवाली में फरार कैदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन


इनसेट

डीआईडी ने किया बंदी रक्षकों को निलंबित

इलाहाबाद। अस्पताल से कैदी के फरार होने के बाद उसकी सुरक्षा में लगे बंदी रक्षक सुनील कुमार गौड़ एवं अशोक कुमार को इलाहाबाद परिक्षेत्र के डीआईजी, कारागार बीआर वर्मा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। दोनों की भूमिकाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed