फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महिला ने फंासी लगाई, पांच पर मुकदमा

महिला ने फंासी लगाई, पांच पर मुकदमा

Tue, 13 Jun 2017 08:15 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
महिला ने फंासी लगाई, पांच पर मुकदमा
महिला ने लगाई फांसी, ससुरालियों पर केस
विज्ञापन

0 कोई संतान नहीं होने से दुखी रहती थी, दिया जाता था ताना
हरखपुर (इलाहाबाद)। मऊआइमा इलाके के बांका जलालपुर गांव में सोमवार रात एक महिला ने फांसी लगा ली। शादी के 16 साल बाद भी संतान नहीं होने से वह दुखी थी। उसके पिता ने दहेज और संतान के लिए यातना देने का आरोप लगाते हुए पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) में तिल्हापुर निवासी कालूराम ने बेटी केवला देवी का ब्याह 2001 में बांका जलालपुर गांव में राजकुमार से किया था। शादी के 16 साल गुजर गए लेकिन गुड्डी देवी को कोई संतान नहीं हो सकी। वह खुद दुखी रहती थी, ऊपर से ससुराल वाले उसे ताना देते रहते थे। सोमवार रात गुड्डी देवी (35) ने पंखे के हुक में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह उसे फांसी पर लटका देख मायके में सूचना दी गई। पिता कालूराम समेत मायके से तमाम लोग आ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज कम मिलने और संतान नहीं होने की वजह से गुड्डी को मारा गया। उन्होंने पति राजकुमार, देवरों दिनेश और रमेश. सास केवला देवी, ससुर लल्लन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को सीलकर चीरघर भेज दिया। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed