फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   चौकी प्रभारी निलंबित

चौकी प्रभारी निलंबित

Thu, 10 Aug 2017 08:27 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 08:27 PM IST
विज्ञापन
चौकी प्रभारी निलंबित
नीतू हत्याकांड में चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

0 आरोपी से धमकी की शिकायत पर नहीं की थी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
सरायइनायत के मलखानपुर गांव स्थित मायके में नीतू मौर्या (22) की गोली मारकर हत्या की घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकी प्रभारी हनुमानगंज अजीत कुमार उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया। इस घटना में नीतू के पिता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

दरअसल, नीतू से उसकी बड़ी बहन शशिकला का देवर मांधाता प्रतापगढ़ निवासी ओमप्रकाश मौर्या इकतरफा इश्क करता था। उसने कई बार नीतू से कहा कि वह उससे ब्याह करेगा। किसी और से उसकी शादी नहीं होने देगा। सिरफिरे देवर ने जनवरी में मलखानपुर आकर नीतू के घर में आगजनी भी कर दी थी। मई में नीतू का ब्याह भदोही में किए जाने के बाद वह और भी उग्र होकर फोन पर धमकाने लगा था। पिता धर्मराज ने उसके खिलाफ तहरीर दी तो पुलिस ने सिर्फ एनसीआर लिखा और कोई कार्रवाई नहीं की। पांच रोज पहले ओमप्रकाश ने घर में घुसकर नीतू की गोली मारकर हत्या कर दी। नीतू के पिता का आरोप है कि पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ कार्रवाई की होती तो शायद वह कत्ल की हिम्मत नहीं जुटा सकता था। इसी लापरवाही पर एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने चौकी प्रभारी हनुमानगंज को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed