फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इंस्पेक्टर के बाद चोरों ने खंगाला सिपाही का मकान

इंस्पेक्टर के बाद चोरों ने खंगाला सिपाही का मकान

Mon, 01 Apr 2019 02:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
इंस्पेक्टर के बाद चोरों ने खंगाला सिपाही का मकान
इंस्पेक्टर के बाद चोरों ने खंगाला सिपाही का मकान
विज्ञापन

जेल रोड पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल के घर से हजारों सामान ले उड़े चोर
घटनाओं का खुलासा करने के बजाए दबा देने में पुलिस दिखा रही दिलचस्पी
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। क्षेत्र के मुखिया नगर अरैल में बीती रात चोरों के गिरोह ने नैनी कोतवाली के एक सिपाही के ही घर में हाथ साफ कर दिया। ताला तोड़कर घुसे चोरों ने 20 हजार रुपये नकद, इनर्वटर, बैटरी एवं अन्य सामान उठा ले गए। पड़ोस में निर्माणाधीन मकान एक अधिवक्ता के मकान को भी चोरों ने खंगाला लेकिन वहां कोई कीमती सामान नहीं मिला तो वापस लौट गए। हैरानी की बात यह है कि सुबह पता चलने पर पड़ोसियों ने सिपाही को घटना की सूचना दी। सिपाही मौके पर तो पहुंचा लेकिन बाद में वहां से चुपचाप चला गया। चोरों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस वसूली में मस्त है।
क्षेत्र के मुखिया नगर, अरैल में मैना देवी इंटर कालेज के सामने हुई नई प्लाटिंग में नैनी कोतवाली के जेल रोड पुलिस चौकी में तैनात सिपाही सागर सिंह ने अपना मकान बना रखा है। उनके बगल में मेजा थाना क्षेत्र के वकील का निर्माणाधीन मकान है। सिपाही सागर सिंह शनिवार रात घर में ताला बंद करके ड्यूटी पर चले गए थे। चोरों का गिरोह पहले पड़ोस में निर्माणाधीन अधिवक्ता के मकान में घुसे। वहां से फावड़ा लाकर सिपाही सागर सिंह के घर का ताला तोड़े और अंदर कमरे की आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, इनवर्टर, बैटरी एवं अन्य सामान समेटकर भाग गए। रविवार को सुबह पड़ोस में मकान बनवा रहे करछना इलाके के रहने वाले रमाशंकर ओझा ने सिपाही के घर का ताला टूटा देखा तो उन्होंने सागर सिंह को सूचना दी। रमाशंकर ओझा के अनुसार सिपाही सागर सिंह के बगल में वकील विक्रम सिंह के घर भी चोरी का प्रयास किया गया लेकिन चोर वहां से कुछ ले नहीं जा पाए। हैरानी की बात यह है कि सिपाही सागर ने मामले की तहरीर नहीं दी है। इसी क्रम में नैनी के लंकापुरी जेल कालोनी के जर्जर भवन से चोरों ने लोहे के दरवाजे और खिड़की को उखाड़ कर अपने साथ उठा ले गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात तोड़फोड़ की आवाज आने पर पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन वहां कोई नहीं गया। बीते 26 दिन में चोरी की ये सातवीं घटना थी। हैरानी की बात यह है कि चोरी की वारदात रुक नहीं रही है। सूत्रों के अनुसार अब तो यहां की पुलिस घटनाओं का खुलासा करने के बजाय दबाने पर ज्यादा ध्यान दे रही है।
विज्ञापन


फूलों की होली खेलकर लगाया गले, दी शुभकामनाएं
क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर हुए अलग-अलग मनाया गया होलीकोत्सव
नैनी (ब्यूरो)। राष्ट्रीय पर्व होली के उपलक्ष्य मे यमुनापार विकास संघर्ष समित्ति के तत्वावधान रविवार की शाम रामलीला पार्क, एडीए कालोनी, नैनी में होली मिलन समारोह का कार्यक्रम हुआ। जो रात नौ बजे तक चलता रहा, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर जाने-माने कलाकारों की ओर से कई रंगारंग गीत संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। लोगों ने इस दौरान ठंडई का आनंद लिया और एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मण्डलायुक्त बादल चटर्जी की ओर से दीप प्रज्वलन से हुआ। विशिष्ट अतिथि कानपुर विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति एवं पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग केबी पांडेय, समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद पांडेय ने भविष्य में इसे और विस्तारित एवं सक्रिय करने पर बल दिया। अतिथियों एवं समिति के सदस्यों ने फू ल की होली खेलकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। अध्यक्षता पर्यावरणविद देवेंद्र तिवारी तथा संचालन डॉ. आरके श्रीवास्तव ने किया। समारोह में करुणाकांत त्रिपाठी, कृष्णचंद्र शुक्ल, शंभूनाथ शर्मा, सुसेराज मारवा, गजेंद्र प्रताप सिंह, सुधाकर द्विवेदी, बच्चा विश्वकर्मा, नयन कुशवाहा, सुनीता देवी, संगम केशवानी, शैलेंद्र त्रिपाठी, आशीष द्विवेदी, भौमिक सरकार, बांकेलाल परेल आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में नैनी में चित्रगुप्त वंशज सभा यमुनापार द्वारा होली मिलन समारोह एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुलाल व फूलों के साथ होली खेली गई। बच्चों ने विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। अध्यक्ष केएन श्रीवास्तव, सचिव अमित श्रीवास्तव व संजीव सक्सेना ने सभी को होली की बधाई दी। प्रियांशु श्रीवास्तव ने रंग बरसे गीत व उन्नति सक्सेना ने घूमरो गीत पर नृत्य की प्रस्तुति मनमोहक रही। नैंसी श्रीवास्तव, अंशिका सक्सेना, सार्थक सक्सेना, सार्थक आदि ने भी नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी बच्चों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस दौरान कौशल सक्सेना, सीबीएल श्रीवास्तव, विमल श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, राजकुमार श्रीवास्तव, एसबी सिन्हा, वाईपी श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
......................................................................
छिवकी स्टेशन के पास से तीन शातिर टप्पेबाज गिरफ्तार
अंतरर्राज्यीय गिरोह से जुड़े सदस्यों के पास मिले चोरी के 14 मोबाइल
20 हजार रुपये नकद, एक कार भी की गई बरामद, दो साथी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। इलाकाई पुलिस एवं अपराध शाखा की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार को अंतर्राज्यीय मोबाइल चोर एवं टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया। छिवकी रेलवे स्टेशन के समीप तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 14 मोबाइल सेट एवं एक कार और 19,980 रूपए नगद बरामदगी की गई।
एसएसपी अतुल शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अशोक कुमार निषाद निवासी कटैया, सराय अकिल, कौशांबी, श्रीनाथ निवासी भकंदा, सराय अकिल कौशांबी, कमलेश कुमार यादव निवासी खमपुर सिसवा, मऊआइमा हैं। जबकि उक्त आरोपितों के दो साथी गिरधारी लाल निवासी खामपुर, मऊआइमा व राकेश उर्फ पप्पू निवासी पितईपुरवा, सदर कोतवाली, प्रतापगढ़ अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नैनी वीके सिंह एवं सर्विलांस प्रभारी विनोद कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी वृन्दावन राय की टीम ने छिवकी रेलवे स्टेशन के समीप से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 19,980 रूपया नगद, एक मारूति,14 मोबाइल हैंडसेट, एक पावर बैंक एमआई कंपनी नीले रंग का और एक मोबाइल चार्जर बरामद किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है।
..............................................................................................................
रेलवे स्टेशन पर सिपाहियों के दुर्व्यवहार से रो पड़ा बुजुर्ग किसान
गैपुरा से फूल बेचने के लिए आया था किसान, रात होने की वजह से स्टेशन पर रुका
फूलों के प्रति गट्ठर 20 रुपये की डिमांड कर रहे थे सिपाही, न देने पर गाली देकर भगाया
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। रेलवे स्टेशन नैनी में 29 मार्च की देर रात गैपुरा स्टेशन से आए एक फूलपुर विक्रेता को बुजुर्ग किसान के साथ रात्रिकालीन ड्यूटी पर तैनात दो सिपाहियों बेइज्जत कर भगा दिया। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि 20 रुपये प्रति गट्ठर के हिसाब से दोनों सिपाही मांग रहे थे। न देने पर उसके साथ गाली गलौज एवं धक्का मुक्की की। वहां मौजूद कुछ लोगों ने सिपाहियों की सारी हरकत का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
चित्रकूट जनपद के गैपुरा निवासी रामकृष्ण बिंद बुजुर्ग किसान हैं। उनका गैपुरा में ही फूलों की खेती कर तड़के भोर में ही खेतों से जाकर फूलों को तोड़कर एकत्रित कर दो-चार गट्ठर बनाकर अपने अन्य किसान साथियों के साथ ट्रेन से नैनी रेलवे स्टेशन तक आना-जाना लगा रहता है। यहां फूलमंडी में फूल बेचकर वापस घर लौट जाते हैं। हमेशा की तरह शुक्रवार को रात में दस बजे के आस-पास रामकृष्ण बिंद अपने साथियों के साथ नैनी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। भोर होने का इंतजार करने के लिए वह अपने किसान साथियों के साथ स्टेशन परिसर में ही इंतजार करने लगे। करीब 12 से एक बजे के बीच दो सिपाही वहां टहलते हुए पहुंचे। फूलों के गट्ठर के पास पहुंचते ही दोनों सिपाहियों ने 20 रुपये प्रति गट्ठर के हिसाब से उन लोगों से मांगने लगे। रामकृष्ण व अन्य ने सिपाहियों से अनुनय किया कि साहब गरीब आदमी हैं, अभी फूल बिका नहीं है, कैसे पैसे दे दें, लेकिन सिपाही कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुए। सिपाहियों के व्यवहार से दुखी रामकृष्ण की आंखे गीली हो गईं लेकिन सिपाहियों का दिल नहीं पसीजा। नतीजा रामकृष्ण और उनके तीन अन्य साथियों को गाली गलौज करते हुए दोनो सिपाहियों ने धक्का देकर रात में ही स्टेशन से बाहर कर दिया। बाकी किसानों ने 20 रुपए प्रति गट्ठर के हिसाब से सिपाहियों को रुपये दे दिए तो वो भोर तक स्टेशन परिसर में ही रुके रहे। सिपाहियों की धौंस की वजह से डरा सहमा किसान कुछ बोल नहीं पाया। बुजुर्ग किसान रामकृष्ण बिंद ने बताया कि लगभग 90 रुपए के हिसाब से फूलों की एक लच्छी माला फूलमंडी के व्यापारियों के हाथ बेंचते हैं, जिसमें की 100 फू लों की माला होती हैं, क्योंकि अब ऐसे में देर रात स्टेशन रोड से लेप्रोशी जाने वाली रोड पर लोगों का भय बना होता है। इस रोड पर अक्सर लूट छिनैती की घटनाएं होतीं रहती है। बस इसी वजह से मजबूरी में स्टेशन पर रुक जाते हैं।

................................................................................................
पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया किशोरी
नैनी (ब्यूरो)। क्षेत्र के चक रघुनाथ मोहल्ले से एक किशोरी गत 27 मार्च से लापता है। उसके परिवार के लोगों ने सभी संभावित स्थलों पर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। पिता का आरोप है कि उसको मोहल्ले का ही एक लड़का बहला फुसलाकर भगा ले गया। भुक्तभोगी ने इस संबंध में नामजद तहरीर नैनी कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
......................................................
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed