फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कल्यानपुर मौरहा में छह घरों में लाखों की चोरी

कल्यानपुर मौरहा में छह घरों में लाखों की चोरी

Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
कल्यानपुर मौरहा में छह घरों में लाखों की चोरी
chori - फोटो : amarujala
बेखौफ चोरों ने छह घरों से लाखों रुपये के जेवरात व नगदी चुराकर भाग गए। गहरी नींद सो रहे लोगों को भनक तक नहीं लग सकी। भोर में लोगों को चोरी की खबर लगी। घर से दूर खेतों में टूटे हुए बाक्स और अटैची मिली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के बाद चोरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


अंतू थाना क्षेत्र के कल्यानपुर मौरहा के डंडवा पुरवा निवासी महराजदीन वर्मा के घर के लोग गर्मी के चलते सोमवार रात घर में ताला बंद कर परिवार के साथ बाहर सो रहे थे। चोर उनकी पैंट की जेब में रखी चाबी लेकर दरवाजे का ताला खोलकर घर के भीतर दाखिल हो गए और कमरे में रखा बाक्स उठा ले गए। इसमें मंगलसूत्र, गले का हार, हाफ पेटी, पायल व करीब चार हजार रुपये थे।
विज्ञापन

इसके बाद चोर राजबहादुर, जीतलाल वर्मा, श्रीलाल वर्मा के घर में घुसकर जेवरात वाली अटैची उठा ले गए। राज बहादुर के घर से चोर 10 हजार रुपये और बहू के लाखों रुपये के जेवरात, श्रीलाल के घर से 13 हजार रुपये व जीतलाल के घर से जेवरात चुरा ले गए। विजय नारायण त्रिपाठी के घर पहुंचे चोरों ने बरामदे में पैंट से सात सौ रुपये निकाल लिए। चोरी की किसी को भनक तक नहीं लगी। घटना की जानकारी लोगों को भोर में हुई। खोजबीन करने पर घर से दूर खेतों में टूटा हुआ बाक्स और अटैची मिली। सूचना पर डायल 100 पहुंची और छानबीन करने लगी। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ अंतू ने बताया कि तहरीर मलि गई है। मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed