फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सिविल लाइंस में दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट

सिविल लाइंस में दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट

Wed, 26 Sep 2018 07:24 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस में दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट
फाइनेंस कर्मचारी से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट
विज्ञापन

सिविल लाइंस में रेलवे अस्पताल के सामने घटना
बैंक से ट्रक के रजिस्ट्रेशन के लिए निकाली थी रकम
पुलिस बता रही घटना को संदिग्ध, नहीं मिला चश्मदीद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कैंट में 22 लाख की लूट की घटना को अभी एक दिन ही बीता था कि सिविल लाइंस में ढाई लाख की लूट को अंजाम देकर बदमाशों ने सनसनी फैला दी। रेलवे अस्पताल के पास फाइनेंस कर्मचारी को शिकार बनाकर बाइकसवार दो बदमाश भाग निकले। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। उसका कहना है कि दिनदहाड़े हुई घटना का एक भी चश्मदीद सामने नहीं आया है। जांच की जा रही है।
फूलपुर निवासी शकील सिविल लाइंस स्थित एचडीबी व टाटा कंपनी में वाहन आदि फाइनेंस का काम देखता है। उसका आरोप है कि बुधवार सुबह 10.30 बजे के करीब उसने एक्सिस बैंक के अपने खाते से ढाई लाख रुपये निकाले। यह रकम उसे चचेरे भाई के ट्रक के रजिस्ट्रेशन के लिए देनी थी। इसके बाद 50 हजार रुपये पॉलीथिन और दो लाख रुपये जेब में रखकर स्कूटी से आरटीओ कार्यालय जाने लगा। आरोप है कि वह एनवाई रोड पर रेलवे अस्पताल से कुछ आगे बढ़ा था कि तभी पल्सर बाइकसवार दो बदमाश आए। इनमें से एक ने हेलमेट पहन रखा था जबकि दूसरा चेहरे पर कपड़ा बांधे हुआ था। बदमाशों ने उसे रोक लिया और हैंडल में टंगी रुपयों से भरी पॉलीथिन छीन ली। इसके बाद तमंचा सटा दिया जिस पर दहशत में आए शकील ने जेब में रखे दो लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद बदमाश भाग निकले। भुक्तभोगी की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। जानकारी पर एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी आ गए। उसके साथ ही पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। एसपी सिटी का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोई नहीं दे सका जानकारी
पुलिस का कहना है कि प्रथमदृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। भुक्तभोगी जो घटनास्थल बता रहा है, वहां बड़ी संख्या में दुकानदार हैं। जब उनसे पूछताछ की गई, तो उन्होंने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इंकार कर दिया। अफसरों का कहना है कि भुक्तभोगी ने बदमाशों के भागने के बाद भी शोर नहीं मचाया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेब में मिले 50 हजार रुपये
वारदात की सूचना पर पहुंचे पुलिस अफसर उस समय हैरान रह गए जब 50 हजार रुपये भुक्तभोगी के पास मिले। पुलिस ने पूछा तो उसका कहना था कि यह रकम वह घर से लेकर आया था। जो उसने अलग जेब में रखे हुए थे। पुलिस का कहना है कि जब उससे पूछा गया कि वह इस रकम को बदमाशों ने कैसे छोड़ दिया, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।


बैंक में साथ था एक युवक
भुक्तभोगी से पूछताछ के बाद पुलिस जांच करने एक्सिस बैंक पहुंची। यहां सीसीटीवी फुटेज देखने से पता चला कि बैंक में शकील के साथ एक और व्यक्ति था। पूछताछ में शकील ने बताया कि वह उसका परिचित सुमित है जो कुछ कागजात देने के लिए उसके पास आया था। पुलिस का कहना है कि सुमित को भी बुलाया गया है। उससे भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed