फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फ्लैट में फंदे पर झूलती मिली एलआईसीकर्मी की लाश

फ्लैट में फंदे पर झूलती मिली एलआईसीकर्मी की लाश

Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
फ्लैट में फंदे पर झूलती मिली एलआईसीकर्मी की लाश
फ्लैट में फंदे पर लटकती मिली एलआईसीकर्मी की लाश
विज्ञापन

टैगोरटाउन में घटना, परिवार में मचा कोहराम
सुसाइड नोट में लिखा, बीमारी से परेशान होकर कर रहे खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में मंगलवार को एलआईसी कर्मचारी की लाश फांसी के फंदे पर लटकती पाई गई। घटना के वक्त वह घर पर अकेले थे। शिक्षिका पत्नी दोपहर में स्कूल से वापस आईं तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
राजेश कुमार हितैषी (43) पुत्र मुन्नू लाल हितैषी एलआईसी में असिस्टेंट क्लर्क के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती सिविल लाइंस शाखा में थी। वह पत्नी रश्मि व बेटे हर्षित के साथ टैगोरटाउन स्थित कैलाश अपार्टमेंट में रहते थे। चौथी मंजिल पर उनका कमरा था। रश्मि दारागंज स्थित एचबी इंटर कॉलेज में पढ़ाती हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने बताया कि रोज की तरह सुबह सात बजे के करीब वह स्कूल चली गईं। थोड़ी देर बाद हर्षित भी स्कूल चला गया। दोपहर में 12.15 बजे के करीब रश्मि घर लौटी तो फ्लैट का दरवाजा बंद था लेकिन भीतर से सिटकनी नहीं लगी थी। दरवाजा खोलते ही कमरे का नजारा देखकर रश्मि चीख पड़ी। राजेश पंखे पर रस्सी के सहारे बनाए गए फंदे पर झूल रहे थे। रश्मि ने शोर मचाया तो पड़ोसी पहुंचे। राजेश को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इसी दौरान हर्षित भी आ गया। राजेश की मौत के बाद हर्षित व रश्मि फूट-फूूटकर रोने लगे। थोड़ी देर में कर्नलगंज में रहने वाले राजेश के भाई बृजेश भी पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। रश्मि ने बताया कि कमरे में सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें लिखा है कि बीमारी से तंग आकर मैं यह कदम उठा रहा हूं। इसके लिए मेरे परिवार को परेशान न किया जाए। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जार्जटाउन इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि परिजन बीमारी से तंग आकर फांसी लगाने की बात बता रहे हैं। सुसाइड नोट भी मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


दो दिन से नहीं जा रहे थे कार्यालय
पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया है कि राजेश दो दिनों से ऑफिस नहीं जा रहे थे। बेटे हर्षित ने बताया कि मंगलवार सुबह स्कूल जाते वक्त पूछने पर पापा ने कहा था कि वह थोड़ी देर से ऑफिस जाएंगे। इसके बाद वह स्कूल चला गया। गोल्डेन जुबली स्कूल में नौंवीं में पढ़ने वाला हर्षित मां को पकड़कर बिलखता रहा। उधर रश्मि के भी आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। उधर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे साथी कर्मचारियों ने बताया कि राजेश पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रहने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed