फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ईश्वर शरण में आगजनी

ईश्वर शरण में आगजनी

Tue, 12 Dec 2017 01:42 AM IST
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
ईश्वर शरण में आगजनी
ईश्वर शरण स्कूल में छात्रों ने की तोड़फोड़-आगजनी
विज्ञापन

0 सुविधाओं के लिए प्रधानाचार्य कक्ष में फर्नीचर में लगाई आग, किया चक्काजाम
0 कपड़े आदि वितरित कर शांत कराया गुस्सा, पास के हॉस्टल के छात्रों के शामिल होने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मानक के अनुरूप खाना तथा सुविधाओं की मांग को लेकर आंदोलनरत विकास विद्यालय आश्रम पद्धति ईश्वर शरण के छात्रों ने सोमवार को जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्होंने प्रधानाचार्य कक्ष में तोड़फोड़ के अलावा आग भी लगा दी। इसमें फर्नीचर समेत कई सामान जल गए। प्रधानाचार्य को हटाने की मांग कर रहे छात्रों ने चक्काजाम भी किया। हालांकि, अफसरों ने अव्यवस्था के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। अफसरों का यह भी कहना है कि एक-दो कर्मचारी तथा पास ही स्थित ब्वॉयज हॉस्टल के छात्रों उन्हें भड़काया है।
आवासीय विद्यालय के छात्रों ने बिजली, पानी, कपड़ा, बैग आदि की मांग तथा खाना में सब्जी नहीं होने का आरोप लगाते हुए रविवार रात में भी हंगामा किया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस किया, लेकिन सोमवार को फिर विद्यार्थी उग्र हो गए। उन्हाेंने विद्यालय के आवासीय परिसर के बरामदे, प्रधानाचार्य कक्ष समेत कई स्थानों पर बिजली के तार नोच दिए। कुर्सी, मेज तथा अन्य सामान तोड़ दिए। उनका कहना था कि उनके हॉस्टल में आरओ नहीं है। इसके अलावा रोज-रोज एक ही सब्जी खाने के लिए दी जाती है। बैग, पेन, कपड़ा आदि भी नहीं वितरित किए गए हैं। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट एके कन्नौजिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधारी गुप्ता आदि अफसरों ने विद्यार्थियों को समझाया। मौके पर ही मंगाकर छात्रों को पेन, कपड़े आदि सामान वितरित किए गए। इसके बाद वे शांत हुए।
विज्ञापन

अफसरों ने बच्चों की शिकायतों की जांच भी की लेकिन उन्हें विद्यालय में कोई खामी नहीं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट का कहना है कि जांच में कोई कमी नहीं पाई गई। समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि कुल 152 में आठ बच्चों को शर्ट तथा 18 को स्वेटर नहीं मिला था। उन्हें सोमवार को दे दिया गया। बैग और दो-दो पेन भी वितरित किए गए। खाने को लेकर बच्चों की शिकायताें की भी जांच की गई। कोई कमी नहीं मिली। आरओ भी उसी परिसर में स्कूल के पास है। उन्होंने बताया कि छह दिसंबर को पास ही स्थित दूसरे हॉस्टल के छात्र भी यहां आ गए थे। उन्हें रोका गया तो वे भड़क गए थे। इसके अलावा विद्यालय के एक-दो कर्मचारी भी उनसे मिले हैं। आंदोलन में वे लोग भी शामिल रहे। जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed