{"_id":"5ca398ffbdec22140012dbc2","slug":"31554225407-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों-पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों-पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
बदमाशों से मुठभेड़, तीन पुलिसकर्मी घायल
धूमनगंज के रम्मन के पुरवा में हुई घटना, सनसनी
पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के रम्मन का पुरवा में हत्या की नीयत से पहुंचे बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग-बमबाजी में तीन पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं जबकि जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है। मौके से तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए, जबकि उनके दो साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों से देर रात तक पूछताछ चलती रही।
धूमनगंज के रम्मन का पुरवा में आइसक्रीम फैक्ट्री के पीछे खाली मैदान है। मंगलवार शाम चार बजे के करीब यहां बाइक व बुलेट पर सवार होकर पांच युवक पहुंचे। इनके पास असलहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि पांचों एक दिन पहले भी इसी जगह पर खड़े दिखे थे। इस पर धूमनगंज थाने की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। अभी पूछताछ शुरू ही हुई थी युवकों ने असलहे निकालकर फायरिंग के साथ ही बमबाजी शुरू कर दी। इस दौरान बुलेट सवार तीन बदमाशों को दबोच लिया गया। जबकि पल्सर सवार उनके दो साथी भाग निकले। बम के छर्रे लगने से जहां एसआई ऋतुराज, खालिद व अरविंद सिंह जख्मी हो गए वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश मो. शाकिर निवासी करेली जख्मी हो गया। उसके पैर में गोली लगी। पकड़े गए दो अन्य बदमाशों ने अपना नाम हिपजान निवासी करेली व हसन अली निवासी चकिया बताया। जबकि भाग निकलने वाले दो साथियों के नाम कामरान व रिसाल बताए। पुलिस की मानें तो पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वह हत्या की वारदात को अंजाम देने वहां पहुंचे थे और उन्हें क्षेत्र में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने बुुलाया था। हालांकि वह किसकी हत्या की नीयत से आए थे और सुपारी देने वाले शख्स का नाम नहीं बता सके। देर रात तक उनसे पूछताछ होती रही। पकड़े गए बदमाशों के पास से तीन तमंचे व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है। धूमनगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।