{"_id":"5c913bfebdec22145f539058","slug":"31553021950-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक के वाहन को मारी टक्\nकर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवाबगंज। महोबा के पूर्व विधायक सिद्घगोपाल के वाहन को एक ओवर लोडेड ट्रक से टक्कर मार दी। इससे पूर्व विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि उसमें सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। आसपास के लोगों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाल कर दिया। बताया जाता है कि मंगलवार को पूर्व विधायक अपने गनर एवं ड्राइवर के साथ प्रयागराज से महोबा के लिए लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह कौड़िहार बाजार के करीब पहुंचे प्रयागराज से कुंडा जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनके वाहन को पीछे से टक्कर मार दी। पूर्व विधायक का वाहन असंतुलित हो गया हालांकि तीनों सवारों को कोई चोट नहीं आई। लोगों ने वाहन चालक को घेरकर पकड़ लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।