फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कूड़े में फटा बम, दो किशोर घायल

कूड़े में फटा बम, दो किशोर घायल

Wed, 21 Nov 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
कूड़े में फटा बम, दो किशोर घायल
कूड़े में फटा बम, दो किशोर घायल
विज्ञापन

अल्लापुर में वारदात, एक के हाथ की दो उंगलियां उड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अल्लापुर में मंगलवार को खाली प्लॉट में पड़े डिब्बा बम में विस्फोट हो गया जिससे दो किशोर घायल हो गए। दोनों वहां कूड़ा बीनने पहुंचे थे। घायल हालत में दोनों को एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई थी। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।

अल्लापुर में यूको बैंक के पास एक खाली प्लॉट है। यहां इन दिनों कूड़ा जमा है। मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब यहां कीडगंज निवासी विवेक पुत्र ननका (14) व मनतेश पुत्र राजा(15) कूड़ा बीनने पहुंचे। अचानक उनकी नजर छोटे से डिब्बे पर पड़ी। विवेक ने उसे हाथ में उठाया तो यह काफी वजनी लगा। वह इसे खोलने की कोशिश करने लगा और इसी दौरान इसमें विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके से इलाका दहल उठा। आसपास के लोग भागकर पहुंचे तो विवेक लहूलुहान पड़ा था। उधर मनतेश के कान में चोट आई थी। सूचना पर पीआरवी 90 पहुंची और दोनों एसआरएन अस्पताल ले गई। जहां विवेक की हालत गंभीर बनी हुई थी। उसके दाहिने हाथ की हथेली की दो उंगलियां उड़ गई थीं। जार्जटाउन इंस्पेक्टर निशीकांत राय का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed