फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   करेली में युवक का कत्ल, अधजला मिला शव

करेली में युवक का कत्ल, अधजला मिला शव

Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
करेली में युवक का कत्ल, अधजला मिला शव
युवक की हत्या, करेली में मिला अधजला शव
विज्ञापन

-प्लाट पर मिली लाश, बोरे में लाकर जलाया गया था वहां
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर के करेली इलाके में एक युवक की हत्या के बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई। बुधवार सुबह जाफरी कॉलोनी में कसारी-मसारी के पास एक प्लाट में शव देख भीड़ लगी तो खबर पाकर करेली पुलिस पहुंची। अज्ञात शव को सीलकर चीरघर में रख दिया गया है। इस बारे में जिले के सभी थानों के अलावा पड़ोसी जनपद की पुलिस को भी सूचना दी गई है ताकि लापता व्यक्तिों के परिवार के लोग करेली पुलिस से संपर्क कर सकें।

थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि जाफरी कॉलोनी के प्लाट में शव की सूचना पर उन्होंने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। शव को जलाने की कोशिश की गई थी। इस वजह से शव पर कपड़े थे नहीं। इतना साफ हो गया कि वह किसी पुरुष का शव था। पास में ही जूट का बोरा पड़ा था। आसपास जलने का निशान था। ऐसे में अनुमान है कि उस व्यक्ति का कहीं और कत्ल किया गया था। फिर शव को बोरे में भरकर उस प्लाट पर लाने के बाद जलाने की कोशिश की गई। कातिल ऐसा शायद शिनाख्त मिटाने के लिए करना चाहते थे। अब मृतक की पहचान होनी मुश्किल भी है। कोई परिवार दावा करता है तो डीएनए का मिलान कराना पड़ सकता है। फिलहाल शव को सीलकर चीरघर में रखा गया है। इंतजार किया जा रहा है कि किसी तरह से शिनाख्त हो तो कातिलों के बारे में पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed