फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अलविदा ! मैं जा रहा हूं.. कहकर कर ली खुदकुशी

अलविदा ! मैं जा रहा हूं.. कहकर कर ली खुदकुशी

Sat, 18 May 2019 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अलविदा ! मैं जा रहा हूं.. कहकर कर ली खुदकुशी
मीरगंज। प्रेमिका से अनबन पर एक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। शुक्रवार सुबह युवक रामपुर से बरेली जा रही समर स्पेशल ट्रेन के आगे खड़ा हो गया। ट्रेन की टक्कर से उसकी मौत हो गई, शव इंजन में फंसकर करीब 500 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे की वजह से पीछे आ रही मालगाड़ी 40 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन

बहरौली गांव का 19 वर्षीय सुभाष कश्यप शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने बाबा मोहन कश्यप से मीरगंज जाने की बात कहकर घर से निकला था। मीरगंज जाने के बजाय वह गूला रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंच गया। फाटक पर तैनात गेटमैन से कुछ देर तक बातें करता रहा। फिर ट्रैक के दूसरी ओर चला गया। सुबह साढ़े 10 बजे रामपुर से बरेली की तरफ जा रही समर स्पेशल एक्सप्रेस के आगे कूद गया। तेज रफ्तार ट्रेन के इंजन में फंसकर सुभाष 500 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसके जिस्म के चीथड़े उड़ गए। वहां मौजूद दो महिलाओं ने बताया कि युवक ने उन दोनों से ट्रैक पार करने को कहा था, लेकिन ट्रेन आते देख उन लोगों ने मना कर। महिलाओं ने बताया कि युवक परेशान लग रहा था। किसी लड़की से मोबाइल पर बात कर रहा था। जैसे ही ट्रेन आई आंखें बंद करके ट्रैक की ओर बढ़ने लगा। उसे देखकर उन्होंने और गेटमैन ने शोर मचाकर रोकने की कोशिश की, लेकिन वो नहीं रुका। हादसे की सूचना पर युवक के बाबा मोहन कश्यप मौके पर पहुंचे। उन्होंने घर में किसी प्रकार की अनबन की बात से इंकार किया। बताया कि सुभाष के मां-बाप की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। गांव में वह उनके साथ रहता था। सुभाष के दोस्तों से पता चला कि वह पिछले कुछ दिनों से किसी लड़की से देर तक बातें करता था। दोस्तों के मुताबिक काफी समय से उसकी लड़की से अनबन चल रही थी। दोस्तों ने भी आशंका जताई की सुभाष ट्रैक पर आने से पहले उसी से बात कर रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed