फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   होमगार्ड इंस्पेक्टर पर मुकदमा

होमगार्ड इंस्पेक्टर पर मुकदमा

Wed, 23 Jan 2019 12:35 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
होमगार्ड इंस्पेक्टर पर मुकदमा
प्रयागराज। पिछले साल हुई होमगार्ड भर्ती के दौरान लेनदेन का ऑडियो वायरल होने के मामले में होमगार्ड निरीक्षक व अज्ञात महिला के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मंडलीय कमांडेंट की जांच रिपोर्ट के आधार पर दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में पिछले साल अगस्त में 80 होमगार्ड की भर्ती चल रही थी। इसी दौरान एक ऑडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया था।

कथित तौर पर यह ऑडियो विभाग के एक निरीक्षक व महिला का बताया जा रहा था, जिसमें भर्ती के लिए लेनदेन की बात थी। मामला शासन तक पहुंचा तो भर्ती निरस्त करते हुए शासन ने मंडलीय कमांडेंट राम कृष्ण वर्मा को जांच सौंप दी। इस दौरान तत्कालीन जिला कमांडेंट प्रियव्रत निलंबित कर दिए गए। मंडलीय कमांडेंट की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि वायरल ऑडियो में एक महिला व पुरुष की बातचीत का जिक्र है, जो होमगार्ड भर्ती के संबंध में पैसे के लेनदेन से संबंधित है। ऑडियो से यह भी साफ है कि पंकज व दिलीप भर्ती अभ्यर्थी थे, जिनमें से दिलीप का चयन न होने पर 80 हजार रुपये वापस करने की बात थी। जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बातचीत में पुरुष कॉलर द्वारा स्वयं को निरीक्षक अंतिम कुमार सिंह बताए जाने से ऐसा लग रहा है कि यह उनकी ही आवाज है। तहरीर के आधार पुलिस ने निरीक्षक अंतिम कुमार सिंह व मनीषा के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed